
पाक तालिबान ने आत्मघातियों को फुसलाया, कहा- शहीद होने पर स्वर्ग में बॉलीवुड की सुंदर अभिनेत्रियां करेंगी आपका स्वागत
ABP News
आत्मघाती हमलावरों को फुसलाने के लिए कहा जाता है कि जब वे स्वर्ग में पहुंचेंगे तो शराब की नदी में अपनी आंखें खोलेंगे और वहां सुंदर महिलाएं खुले हाथों से उनका अभिवादन करेंगी.
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पाकिस्तानी मदरसों से निकले युवा रंगरूटों को फुसलाने और उनका ब्रेनवॉश करने के लिए सारी हदे पार कर रहा है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो क्लिप में पाकिस्तानी सेना का एक अधिकारी टीटीपी के सुरक्षित घरों में से एक का दौरा कर रहा है. वीडियो में एक अधिकारी कहता है, "जब आप आत्मघाती हमलावर के रूप में शहीद होंगे, तो शराब की नदी के अलावा 'जन्नत' (स्वर्ग) में बॉलीवुड अभिनेत्रियां आपका स्वागत करेंगी."
अधिकारी ने दीवार पर रानी मुखर्जी, काजोल जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए कहा, "इस कमरे में उन्होंने स्वर्ग की एक पूरी तस्वीर का चित्रण किया है, जो माना जाता है कि युवा आत्मघाती हमलावर की प्रतीक्षा कर रहा है. आत्मघाती हमलावर बनने वाले युवा लड़कों को यहां लाया गया और कुछ दिनों के लिए रखा गया. उन्हें बताया गया कि जब वे स्वर्ग में पहुंचेंगे तो शराब की नदी में अपनी आंखें खोलेंगे और वहां सुंदर महिलाएं खुले हाथों से उनका अभिवादन करेंगी."

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












