
पाक की स्कूली किताबों में भारत के खिलाफ नफरत? हिंदुओं को बताया मानवता का दुश्मन...
AajTak
पाकिस्तान-भारत के बीच तनाव के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिससे साफ होता है कि पाकिस्तान में हिंदुस्तान के खिलाफ व्यवस्थित तरीके से नफरत फैलाई जा रही है और पाकिस्तान, हिंदुस्तान के साथ अपने संबंधों को बेहतर करने के लिए गंभीर नहीं है. बीबीसी उर्दू के इस वीडियो में कई पाकिस्तानी हिंदुओं ने अपनी आपबीती सुनाई.
पाकिस्तान-भारत के बीच तनाव के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिससे साफ होता है कि पाकिस्तान में हिंदुस्तान के खिलाफ व्यवस्थित तरीके से नफरत फैलाई जा रही है और पाकिस्तान, हिंदुस्तान के साथ अपने संबंधों को बेहतर करने के लिए गंभीर नहीं है. बीबीसी उर्दू के इस वीडियो में कई पाकिस्तानी हिंदुओं ने अपनी आपबीती सुनाई. इन लोगों ने अपने अनुभव साझा किए कि कैसे उन्हें पाकिस्तान में एक हिंदू होने पर दोस्तों से और समाज से तरह-तरह की बातें सुननी पड़ती हैं. उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान की स्कूली किताबों में एंटी-भारत और एंटी-हिंदू प्रोपेगैंडा चलाया जाता है और स्कूली स्तर से ही बच्चों को हिंदुस्तान के खिलाफ भड़काया जाता है. मसलन इंटरमीडिएट में पाकिस्तान स्टडीज की किताब में लिखा है कि हिंदू समाज की संकीर्ण सोच के चलते उनका पतन हुआ है और इस समाज में महिलाओं को निम्न स्थान दिया गया है और हिंदू धर्म में महिलाओं के साथ अच्छे से व्यवहार नहीं किया जाता है.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











