
पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध और सीजफायर को लेकर राहुल गांधी की बातों में विरोधाभास क्यों है?
AajTak
राहुल गांधी की बातों से स्पष्ट नहीं होता कि वे भारत पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चाहते हैं , यानि कि फुल वॉर. या फिर इस बात पर कायम रहना चाहते हैं कि भारत पाकिस्तान पर किसी भी सूरत में हमला न करे. चाहे कितना भी वीभत्स आतंकी हमला क्यों न हो. सिर्फ डॉजियर वाली पॉलिसी अपनाए, जैसी यूपीए सरकार के दौरान रही.
राहुल गांधी लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर भाषण देते हुए खुद के बनाए गए तर्कों में उलझ कर रह गए. पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध और सीजफायर को लेकर उन्होंने जो पॉइंट्स रखे उनमें स्पष्ट विरोधाभास दिखा. एक तरफ तो उन्हें इस बात पर ऐतराज है कि युद्ध क्यों रोक दिया , वहीं दूसरी तरफ उन्हें इस बात भी ऐतराज है कि आतंकी हमलों को एक्ट ऑफ वॉर क्यों मान लिया? जाहिर है कि राहुल गांधी या तो खुद नहीं समझ पा रहे हैं कि दोनों बातों में क्या अंतर है या वे देश की जनता को समझा नहीं पा रहे हैं किस तरह दोनों एक्शन एक साथ संभव है. नतीजा यह हो रहा है कि कांग्रेस पार्टी के अलावा आम जनता उनकी बातों को समझ नहीं पा रही है कि वो आखिर चाहते क्या हैं? विपक्ष को बड़ी मुश्किल से मोदी सरकार को घेरने का मौका मिला था वो भी उनके इन तर्कों के आगे जाया हो गया.
राहुल को युद्धविराम पर क्यों है ऐतराज
राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी ऑपरेशन सिंदूर के शुरू होने के समय से ही अपने अपने भाषणों में, अपने बयानों में, अपने सोशल मीडिया अपडेट में ऑपरेशन सिंदूर की समय सीमा और तत्काल युद्धविराम पर सवाल उठाना शुरू कर दी थी. राहुल कहते हैं कि रक्षा मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन सुबह 1:05 बजे शुरू हुआ और 22 मिनट बाद, 1:35 बजे, DGMO ने पाकिस्तान को सूचना दी कि हमने असैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और एस्केलेशन नहीं चाहते हैं. यह आत्मसमर्पण है.
राहुल का तर्क है कि सरकार ने सेना को पूर्ण स्वतंत्रता नहीं दी. सरकार को पूरा समय देना चाहिए था. जल्दबाजी में युद्धविराम कर लिया, जिससे ऑपरेशन की प्रभाव कम हो गया. राहुल गांधी अपनी बात के पक्ष में 1971 के युद्ध का उदाहरण भी रखते हैं. राहुल कहते हैं कि जनरल सैम मानेक शॉ को इंदिरा गांधी ने पूरी स्वतंत्रता दी थी. राहुल की बातों से मतलब यही निकलता है कि सेना को पूरी छूट देनी चाहिए थी. जब तक पीओके सरकार हासिल नहीं कर लेती उसे युद्ध विराम नहीं करना चाहिए था. मतलब साफ था कि सरकार निर्णायक सैन्य कार्रवाई करे. जाहिर है कि वह पूर्ण युद्ध का इशारा कर रहे थे. उनके बयान शेर को पिंजरे में नहीं रखा जा सकता, जिसका अर्थ था कि सेना को बिना बाधाओं के कार्रवाई की छूट मिलनी चाहिए थी. पर राहुल का यह बयान देखिए कैसे बदल जाता है. आइये आगे देखते हैं.
आतंकी हमले को ‘Act of War’ मानने पर ऐतराज
राहुल एक तरफ चाहते हैं कि भारतीय सेना को खुली छूट देनी चाहिए थी ताकि वो निर्णायक बढ़त हासिल करते पर ठीक दूसरी तरफ उनके और भी सवाल है. वो सवाल उठाते हैं कि पहलगाम आतंकी हमले को सरकार ने युद्ध की कार्रवाई क्यों माना ? राहुल चाहते हैं कि सरकर को पहलगाम में आतंकी हमले को युद्ध की तरह नहीं लेना चाहिए था. यानि कि जैसे यूपीए सरकार के दौरान भारत सरकार आतंकी हमलों को बाद डॉजियर पर डॉजियर भेजती थी उसी तरह मोदी सरकार को भी करना चाहिए. दरअसल राहुल का तर्क यह है कि पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर यह कहने का मौका मिलता है कि भारत ने युद्ध शुरू किया.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






