
पाकिस्तान से कम बवाली नहीं हैं बांग्लादेश... धोनी की सिर कटी तस्वीर से लेकर स्टंप से मारपीट तक, जानें IND vs BAN मैच के 5 बड़े विवाद
AajTak
एशिया कप सुपर-4 में टीम इंडिया का मुकाबला आज बांग्लादेश के साथ है. पाकिस्तान को हराने के बाद सुपर-4 में टीम इंडिया की ये दूसरी भिड़ंत है. बांग्लादेश ने भी अपने सुपर-4 का पहला मैच श्रीलंका को हराकर जीता है. ऐसे में आज का मैच जो भी टीम जीतेगी. वह फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. ऐसे में ये बेहद रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.
एशिया कप सुपर-4 में टीम इंडिया का मुकाबला आज बांग्लादेश के साथ है. पाकिस्तान को हराने के बाद सुपर-4 में टीम इंडिया की ये दूसरी भिड़ंत है. बांग्लादेश ने भी अपने सुपर-4 का पहला मैच श्रीलंका को हराकर जीता है. ऐसे में आज का मैच जो भी टीम जीतेगी. वह फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. ऐसे में ये बेहद रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.
साथ ही इस मैच में विवाद भी देखने को मिल सकता है. क्योंकि पाकिस्तान की तरह ही बांग्लादेश और भारत की टीमें जब आमने-सामने होती हैं तो हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है. अनगिनत ऐसे उदाहरण हैं जब दोनों देशों के बीच हुए मुकाबले में खूब तनातनी रही है. अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल से लेकर सीनियर टीमों के मुकाबले तक कई ऐसे वाकये हुए हैं. आज आपको उन 5 बड़े विवादों के बारे में बताते हैं जो भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान हुए हैं...
2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल
साल 2020 में अंडर 19 वर्ल्डकप का फाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया था. मैच के दौरान दोनों ओर से खिलाड़ियों में खूब गाली गलौज हुई. लेकिन खिताब अपने नाम करने के बाद बांग्लादेश टीम के प्लेयर्स ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ खूब बदतमीजी की. माहौल इतना गरमा गया था कि दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे के सामने स्टंप और बैट लेकर खड़े हो गए थे. मारपीट की नौबत तक आ गई थी.
2015 वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में जब भड़का विवाद
ढाका के तेज़ गेंदबाज़ रुबेल हुसैन की गेंद पर रोहित शर्मा कैच आउट दिए गए थे, लेकिन अंपायर ने गेंद को नो-बॉल करार दिया. रीप्ले में यह निर्णय गलत साबित हुआ, जिससे बांग्लादेश टीम और बोर्ड काफी नाराज़ हो गया. अंततः भारत ने मैच 109 रनों से जीत लिया. लेकिन इसे लेकर खूब बवाल हुआ.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










