
'पाकिस्तान से सवाल करोगे तो चीन से भी करना पड़ेगा मुकाबला...' अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
AajTak
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के सात दिन बाद, मोदी सरकार का कड़ा रवैया पाकिस्तान को चिंतित कर रहा है. अखिलेश यादव ने सीमा पर सेना की उपस्थिति की जरूरत और चीन के साथ भी मुकाबले की बात की. उन्होंने जातिगत हमलों और सरकारी अधिकारियों की पोस्टिंग में भेदभाव का भी मुद्दा उठाया.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को आज (सोमवार) को सात दिन हो गए हैं. 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है. जिससे पाक घबराहट में है. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अभी जरूरत है सीमा पर सेना की. जब भी पाकिस्तान से सवाल खड़ा करोगे तब आपको चीन से भी मुकाबला करना पड़ेगा. पीओके की तरफ देखोगे तो साथ में चीन से भी मुकाबला करना पड़ेगा.
प्रेस वार्ता में क्या बोले अखिलेश यादव?
अखिलेश यादव ने बेरोजगारी और शिक्षा पर को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, बेरोजगारी को लेकर, लड़कियों के लिए असुरक्षित वातावरण और जिस तरह बीजेपी ने राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ाया है, शिक्षा माध्यम वर्ग और गरीब से दूर होती जा रही है. इस सरकार में कमीशनबाजी बढ़ी है. अधिकारी सारी हदें तोड़ चुके हैं.
पाकिस्तान और चीन से मुकाबला
उन्होंने कहा, 'हम लोकतंत्र में भरोसा करते हैं और खुले मन से बात करने को तैयार हैं. अभी जरूरत है सीमा पर सेना की और आप जब भी पाकिस्तान से सवाल खड़ा करोगे तब आपको चीन से भी मुकाबला करना पड़ेगा. जब भी आप POK की तरफ देखोगे, साथ में आपको चीन से भी मुकाबला करना पड़ेगा. उम्मीद है जलबंदी करने के बाद पाकिस्तान खत्म हो जाएगा. हमें इतना टेक्निकल नॉलेज नहीं है, हमें इतनी जानकारी नहीं है. ये सरकार ही जानकारी दे सकती है कि अगर उस तरह का बड़े पैमाने पर जो इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाना पड़ेगा, स्ट्रक्चर बनाने पड़ेंगे या रिज़र्व बनाने पड़ेंगे, उसके लिए कितना समय लगेगा'?
बुलंदशहर की घटना

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










