
पाकिस्तान से टेंशन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा बने नए नॉर्दन कमांडर
AajTak
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से जारी टेंशन के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा को सेना के उत्तरी कमान का नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है. सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा हाल ही में पहलगाम हमले के बाद सेना प्रमुख के साथ श्रीनगर भी गए थे.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सेना के उप प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा को उधमपुर स्थित सेना के उत्तरी कमान का नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है. सरकार ने सोमवार को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी.
यह कमान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों में पाकिस्तान और चीन के खिलाफ समस्त सैन्य अभियानों का नेतृत्व करती है. लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा हाल ही में पहलगाम हमले के बाद सेना प्रमुख के साथ श्रीनगर भी गए थे, जिससे उनकी सक्रिय भूमिका और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का संकेत मिला था.
कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं प्रतीक शर्मा
लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें महानिदेशक सैन्य संचालन (DGMO), मिलिट्री सेक्रेटरी ब्रांच और हाल ही में सेना मुख्यालय में स्थापित सूचना निदेशालय के Information Warfare के महानिदेशक के पद शामिल हैं.
वो लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार का स्थान लेंगे, जो फरवरी 2024 में लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बाद उत्तरी कमान के प्रमुख बने थे और अब सेवानिवृत्त हो रहे हैं. एक अनुभवी इन्फैंट्री अधिकारी के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा का सैन्य करियर तीन दशकों से भी अधिक समय का रहा है.
कई ऑपरेशन लीड कर चुके हैं प्रतीक शर्मा

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










