
पाकिस्तान: लाहौर के बरकत मार्केट में ब्लास्ट हुए एक साथ कई सिलेंडर, क्षतिग्रस्त हुईं दुकानें
ABP News
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, लाहौर के बरकत मार्केट में मंगलवार को कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं.
पाकिस्तान में एक बार फिर से धमाके की खबर सामने आ रही है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, लाहौर के बरकत मार्केट में मंगलवार को कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में बड़ा धमका हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहत टीम मौके पर पहुंच चुकी है. हालांकि, इस घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं उसका आंकड़ा अभी तक सामने नहीं आ पाया है. गौरतलब है कि इससे पहले 23 जून को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के घर के बाहर बड़ा धमका हुआ था. इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 के करीब लोग घायल हुए थे. यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए थे. इसके साथ ही, वहां पर खड़ी कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा था.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












