
पाकिस्तान में ISI बना रहा अदालतों पर दबाव, पूर्व PM इमरान खान से जुड़ा है मामला
AajTak
पाकिस्तान में कोर्ट ने पूर्व पीएम इमरान खान और उनकी पार्टी से संबंधित मामलों में मनमुताबिक फैसले के लिए आईएसआई समेत खुफिया एजेंसियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है. अदालत ने इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय को निर्देश जारी किया है. ये एजेंसियां पीएम के अधीन काम करती हैं.
पाकिस्तान की पावरफुल खुफिया एजेंसियों पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी से संबंधित मामलों में मनमुताबिक फैसले हासिल करने के लिए अदालत पर दबाव बनाने के आरोप लगे हैं. इस संबंध में कोर्ट ने प्रधानमंत्री कार्यालय को निर्देश जारी किया है. कोर्ट ने कहा है कि पीएम यह सुनिश्चित करे कि आईएसआई, मिलिट्री इंटेलिजेंस और इंटेलिजेंस ब्यूरो जैसी एजेंसियां अपने मुताबिक फैसले हासिल करने के लिए अदालत पर दबाव न बनाएं.
दरअसल, कई जजों ने ऐसी घटनाओं की शिकायत की है, जहां इन एजेंसियों ने विभिन्न तरीकों से न्यायिक परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश की, जिसमें उन पर या उनके परिवार के सदस्यों पर दबाव डालना भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के करतारपुर साहिब में स्थापित की गई महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा, भारतीय सिख समुदाय भी अनावरण में हुआ शामिल
खुफिया एजेंसियां पीएम के अधीन
आरोपों के जवाब में, लाहौर हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री कार्यालय को निर्देश जारी किए हैं, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि खुफिया एजेंसियां प्रधानमंत्री के अधीन आती हैं और उन्हें न्यायिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए.
कोर्ट ने एटीसी जजों को अपने फोन पर कॉल-रिकॉर्डिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल करने का भी निर्देश दिया है ताकि कानूनी कार्यवाही को प्रभावित करने के लिए खुफिया एजेंसियों द्वारा की गई कोशिशों का डॉक्यूमेंटेशन किया जा सके.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








