
पाकिस्तान में हालत नाजुक, पुलिस को निशाना बना रहे कट्टरपंथी, इमरान ने रेंजर्स को उतारा
AajTak
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लबैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें हो रहीं हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए,
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लबैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें हो रहीं हैं. ये हिंसा तब भड़की जब इमरान सरकार और टीएलपी के बीच हुई बातचीत नाकाम हो गई. टीएलपी अपनी पार्टी के मुखिया साद रिज़वी की रिहाई और फ्रांस के राजदूत को निष्कासित करने की मांग पर अड़ी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











