
पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डाउन, इंटरनेट ठप... क्या दाऊद इब्राहिम से है कनेक्शन?
AajTak
पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट बंद है. लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यूज नहीं कर पा रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी PTI की वर्चुअल रैली से ठीक पहले पूरे देश में इंटरनेट बंद हो गया. इंटरनेट ट्रैकिंग एजेंसी ने कहा, पूरे पाकिस्तान में एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर परेशान आ रही है.
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कराची के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. सोशल मीडिया पर दाउद को जहर दिए जाने का दावा किया जा रहा है. इस बीच, खबर है कि पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट ठप कर दिया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी डाउन हैं. यूजर्स को परेशान देखा जा रहा है. सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रविवार रात पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) अध्यक्ष इमरान खान की वर्चुअल रैली थी. इसकी वजह से माहौल खराब ना हो, इसलिए रैली से ठीक पहले इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. कुछ लोग इसे दाऊद इब्राहिम से जोड़कर भी देख रहे हैं.
इन लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर रविवार से दाऊद को लेकर भी तमाम तरह की अफवाहें चल रही थीं. मामला संवेदनशील होने के कारण इंटरनेट ठप कर दिया गया है. हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी. फिलहाल, पूरे पाकिस्तान में यूजर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यूज करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि इमरान खान की रविवार रात 9 बजे वर्चुअल रैली शुरू होने वाली थी, लेकिन इंटरनेट स्लोडाउन होने की वजह से रैली को स्ट्रीम करने में काफी परेशानी हुई.
'दूरसंचार विभाग ने साधी चुप्पी'
पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक, यूजर्स ने रात 8 बजे के बाद लाहौर, कराची और इस्लामाबाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में परेशानी आने की सूचना दी. यूजर्स ने इंटरनेट सर्विस स्लो होने की भी शिकायत की. खैबर पख्तूनख्वा के पूर्व वित्त मंत्री और पीटीआई नेता तैमूर झागरा ने भी ऑनलाइन रैली के बीच इंटरनेट इशू पर सवाल उठाए. पीटीआई ने इसे 'अपेक्षित कदम' बताया. वहीं, पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया है.
'ये लोगों का अधिकार छीनने जैसा'
वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता जिब्रान नासिर ने कहा, पीटीआई की वर्चुअल रैली का विरोध करने के लिए लाखों यूजर्स और सैकड़ों हजारों व्यवसायों को प्रभावित किया गया. ये इंटरनेट के साथ खिलवाड़ किया है. यह पागलपन से परे है. एक्टिविस्ट उसामा खिलजी ने भी पाकिस्तानी नागरिकों के सूचना तक पहुंच के अधिकार और संघ की स्वतंत्रता को कमजोर करने की निंदा की.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








