
पाकिस्तान में भयावह हालात, महंगाई से त्रस्त शख्स ने तीन बेटियों को दिया जहर
AajTak
पाकिस्तान की हालत इतनी खराब हो गई है कि लोग वहां अब आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं. एक शख्स ने महंगाई से परेशान होकर अपनी तीन बेटियों को जहर दे दिया और जब हालात बिगड़े तो खुद भी जहर खा लिया. शख्स की बड़ी बेटी की मौत हो गई बाकियों को बचा लिया गया है.
पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली की मार वहां के लोगों के शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ रही है. बेरोजगारी और गरीबी से परेशान एक शख्स ने अपनी तीन बेटियों को जहर दे दिया और खुद भी जहर खा लिया. इस घटना में शख्स की एक बेटी की जान चली गई. मंगलवार को पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया और उस पर अपनी बेटियों को जहर देकर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है.
तीनों बेटियों की उम्र सात, 10 और 14 साल है. जहर के असर से सबसे बड़ी बेटी की अस्पताल में ही मौत हो गई.
पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामला लाहौर के बाहरी रायविंड सिटी का है. शख्स कथित तौर पर बेरोजगारी और महंगाई से परेशान था. वो मानसिक तनाव से गुजर रहा था. शख्स का कहना है कि बढ़ती महंगाई और पैसों की कमी के कारण वह अपने परिवार की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा था.
पीड़ितों की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे और उसके दो बेटों को मायके छोड़ दिया और कहा कि वह थोड़ी देर में वापस आकर उन्हें ले जाएगा. इसके बाद शख्स अपनी तीन बेटियों के पास अपने घर चला गया. महिला को पता था कि उसका पति मानसिक रूप से परेशान है.
जब वह कहे अनुसार आधे घंटे में नहीं लौटा तो उसकी पत्नी को अपने बच्चियों की चिंता हुई और वो अपने घर वापस लौटने लगी. लेकिन बीच रास्ते में ही उसका पति बाइक लेकर उसे लेने आ गया.
उसने पुलिस को बताया, 'जब मैं घर पहुंची तो देखा कि मेरी 10 साल की बेटी उल्टी कर रही है. मैंने जब पूछताछ की तो बेटियों ने बताया कि पिता ने उन्हें जबरदस्ती जहरीली गोलियां खाने को मजबूर किया था.' रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों बच्चियों की खराब हालत देख जब महिला ने शोर मचाया तो डर से उसके पति ने भी जहर खा लिया. देखते ही देखते सबकी हालत बिगड़ने लगी. तुरंत ही सबको अस्पताल ले जाया गया जहां महिला की बड़ी बेटी की मौत हो गई. बाकी दोनों लड़कियों और उनके पिता को बचा लिया गया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











