
पाकिस्तान में बैठे रामेश्वरम कैफ ब्लास्ट के मास्टरमाइंड ने जारी किया नया VIDEO, एजेंसियां अलर्ट पर
AajTak
पाकिस्तान में बैठे मोस्ट वांटेड आतंकी फरहतुल्ला गोरी ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने भारत में ट्रेन और पेट्रोल पाइपलाइनों को निशाना बनाने के निर्देश दिए हैं. वीडियो में गोरी ने अपने स्लीपर सेल से रेलगाड़ियों को डिरेल करने और हिंदू नेताओं को टारगेट करने की अपील की है. वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारतीय रेलवे और ट्रेन को निशाना बनाने की बड़ी साजिश का खुफिया एजेंसियों ने पर्दाफाश किया है. भारत से फरार होकर पाकिस्तान में छुपे इंडिया के मोस्ट वांटेड आतंकी फरहतुल्ला गोरी का एक नया वीडियो सामने आया है.
वीडियो में वह भारत में फैले अपने स्लीपर सेल को भारत में रेल गाड़ियों को निशाना बनाने और पटरियों को डिरेल करने की हिदायत देता नजर आ रहा है. वीडियो में गोरी ने पेट्रोल पाइपलाइन को निशाना बनाने के तरीकों के अलावा प्रेशर कुकर बम से धमाके करने के तरीके भी बताए हैं. बता दें कि कर्नाटक में हाल ही में प्रेशर कुकर बम धमाके हुए हैं.
यह भी पढ़ें: बलूच लड़ाके पाकिस्तान में मचा रहे आतंक, क्यों इनके निशाने पर पंजाबी मूल के लोग, कब-कब हुए बड़े हमले?
तीन हफ्ते पहले टेलीग्राम पर आया वीडियो खुफिया एजेंसियों का मानना है कि लगभग 3 हफ्ते पहले टेलीग्राम पर जारी इस वीडियो के जरिए गोरी ने हिंदू नेताओं को टारगेट करने और भारत सरकार की कार्रवाईयों का जवाब देने की अपील की है. उसका कहना है कि सरकार हमारी संपत्तियों को निशाना बनाकर हमें कमजोर कर रही है, लेकिन हम जल्द ही वापसी करेंगे और सरकार को हिला देंगे.
स्लीपर सेल के जरिए मचाता है आतंक फरहतुल्ला गोरी का दामाद शाहिद फैजल भी पाकिस्तान में बैठा हुआ है और दोनों का दक्षिण भारत में स्लीपर सेल नेटवर्क काफी मजबूत है. बैंगलोर ब्लास्ट की पूरी योजना शाहिद फैजल ने तैयार की थी. 2020 में फरहतुल्ला गोरी को भारत सरकार ने आतंकियों की सूची में डालकर उसकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया था, लेकिन वह अपने दक्षिण भारत में बैठे स्लीपर सेल के जरिए आतंकी वारदातों को अंजाम देता आ रहा है.
आईएसआईएस के नाम पर चल रहा स्लीपर सेल

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










