
पाकिस्तान में बारिश-बाढ़ से भयानक तबाही, 307 लोगों की मौत... कई लापता
AajTak
पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र खासकर बुनर जिले में भयानक तबाही मचाई है. 307 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. राहत कार्य जारी हैं, लेकिन मौसम की मार और बुनियादी ढांचे के नुकसान से चुनौतियां बढ़ गई हैं. सरकार और सेना मिलकर लोगों को बचाने और हालात सामान्य करने की कोशिश कर रही है.
पिछले दो दिनों से उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने भयानक तबाही मचा दी है. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार अब तक 300 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. कई लोग अभी भी लापता हैं. यह इस साल के मॉनसून सीजन की सबसे घातक घटना बन गई है.
क्या हुआ?
पिछले दो दिनों में हुई तेज बारिश और बाढ़ ने खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में तबाही मचाई. प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) के मुताबिक, शनिवार सुबह तक 307 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. कई लोग अभी भी गायब हैं. बारिश 21 अगस्त तक जारी रहने की आशंका है, जिससे हालात और खराब हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 'जीवन गाड़ी है समय पहिया', भारत लौट रहे एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का पोस्ट, PM मोदी से मिलेंगे, लखनऊ में होगा रोडशो
इस तबाही के पीछे बादल फटना, बाढ़, बिजली गिरना, भूस्खलन और इमारतों के ढहने जैसे कारण हैं. सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के कुछ हिस्सों में भी पिछले हफ्ते भारी बारिश और बाढ़ से नुकसान हुआ है.
सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका: बुनर जिला

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












