
पाकिस्तान में बसें जल रही थीं, गोलियां चल रही थीं और बीच सड़क पर नाचने लगा प्रदर्शनकारी, Video
AajTak
कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी टीएलपी पाकिस्तान में जमकर उत्पात मचा रही है. पाकिस्तान के कई शहरों में इसने हिंसा और आगजनी की घटनाएं की हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
पाकिस्तान के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं. एक ओर उसकी सरहद पर तालिबान से लड़ाई चल रही है, तो दूसरी ओर देश के अंदर विरोध प्रदर्शन भड़क उठे हैं. रविवार रात पाकिस्तान के मुरीदके में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के प्रदर्शनकारियों और पुलिस व रेंजर्स के बीच हिंसक झड़प हो गई.
तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) नाम का यह संगठन देशभर में हंगामा मचा रहा है. लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, कराची, मुरीदके और वेहारी सहित कई शहरों में TLP समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं. सोशल मीडिया पर इनके हिंसक प्रदर्शनों के वीडियो वायरल हो रहे हैं.
वायरल वीडियो में बस जलती दिखी, गोलियों की आवाजें
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पाकिस्तानी सड़कों पर भीड़, जलती बसें और गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं. वीडियो में एक प्रदर्शनकारी 'अल्लाहो अकबर' के नारों के बीच नाचते हुए भी नजर आ रहा है.
'इस्लाम के साथ धोखा' का आरोप

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












