
पाकिस्तान में फ्यूल की किल्लत में कैंसिल हुई फ्लाइट, एयरपोर्ट पर तगड़ा बवाल- VIDEO
AajTak
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की एक फ्लाइट फ्यूल की कमी के कारण बहुत अधिक डिले हो गई थी जिससे लोग नाराज थे. मामले का एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें लोग एयरलाइन से होटल बुकिंग से लेकर बाकी चीजों के नुकसान की भरपाई मांग रहे हैं.
सोशल मीडिया पर झगड़े- लफड़े और विवाद के वीडियो आए दिन वायरल होते हैं. ताजा वीडियो पाकिस्तान का है. दरअसल,पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की एक फ्लाइट डिले होने से गुस्साए यात्री एयरलाइन के स्टाफ पर बुरी तरह से बरसे.
कथित रूप फ्लाइट फ्यूल की कमी के कारण बहुत अधिक डिले हो गई थी जिससे लोग नाराज थे. मामले का एक वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि पीआईए की ये फ्लाइट कहां जा रही थी ये नहीं कहा जा सकता.
सबसे पहले टिकटॉक पर शेयर किए गए वीडियो में एयरपोर्ट का नजारा है, यहां यात्री एयरलाइन कर्मचारियों से जवाब मांगते दिख रहे हैं. एक यात्री ने कहा कि एयरलाइन को फ्लाइट कैंसिलेशन के बारे में कम से कम एक रात पहले बताना चाहिए था, न कि ऐन मौके पर. वीडियो में शख्स चिल्लाता हुआ कह रहा है- होटल और रेंटल कारों की पहले से बुकिंग कराने के चलते अब उसे 6,000 डॉलर का नुकसान होने वाला है. उसने कहा- मुझे मेरे इस नुकसान की भरपाई चाहिए.
एक अन्य यात्री ने कहा कि बड़े सरकारी अधिकारियों के लिए सरकार के पास फ्यूल की कमी नहीं होती है और आम लोग फंसे रह जाते हैं. हंगामे के बीच यात्रियों ने हायर मैनेजमेंट से बात करने की मांग भी की, लेकिन एयरलाइन कर्मचारियों ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया. एक शख्स ने अपनी प्रेग्नेंट बीवी के बारे में बताते हुए कहा कि साफ बता दीजिए फ्लाइट कब चलेगी आज रात या कल सुबह?
वीडियो वायरल होने के बाद से लोग इसपर ढेरों रिएक्शन देने लगे हैं. कई लोगों ने कहा कि एक राष्ट्रीय एयरलाइन की ऐसी स्थिति वास्तव में बहुत ही चिंताजनक है. हालांकि नतीजा क्या हुआ इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











