
पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण का मामला गरमाया! हिंदू लड़कियों को अगवा कर मुसलमानों से कराई शादी
AajTak
पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव और उनपर अत्याचार की खबरें कोई नई बात नहीं है. सिंध प्रांत में तीन नाबालिग हिंदू लड़कियों को अगवा कर जबरन उनका धर्मांतरण कर दिया गया है. उनके नाम भी बदले गए हैं और फिर मुस्लिम लड़कों से उनकी शादी करा दी गई है.
भारत के पड़ोसी इस्लामिक देश पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ अत्याचार की खबरें कोई नई बात नहीं हैं. सिंध प्रांत से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कर मुस्लिम लड़के से उनकी शादी करा दी जा रही है. सिंध के तंदो अल्लाहयार जिले में एक नहीं बल्कि एक साथ तीन मामले सामने आए हैं जहां लड़कियों के परिवारवालों ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है.
13 जुलाई, रविवार को जिले के सुल्तानाबाद थाने में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं, जिनमें कहा गया है कि लड़कियों का अपहरण उसी थाने के अलग-अलग इलाकों से किया गया और जबरन उनकी शादी मुस्लिम लड़कों से करा दी गई. लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं.
थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, तीनों लड़कियां- खेंची कोल्ही, लता मेघवध और मीना मेघवध के अपहरण के बाद जबरन उनका धर्मांतरण कराया गया और फिर उसी दिन उनकी शादी मुस्लिम लड़कों से करा दी गई.
सिंध में हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे घरवाले
पाकिस्तान के अखबार 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, परिवारवाले जबरन धर्मांतरण के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी मांग है कि अपहरणकर्ताओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.
पुलिस में एफआईआर के बाद घरवालों में थाने के बाहर बैठकर विरोध-प्रदर्शन भी किया. घरवालों की मांग थी कि जब तक अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार नहीं किया जाता वो अपना विरोध खत्म नहीं करेंगे. लेकिन फिर पुलिस ने आश्वासन दिया कि वो तीनों लड़कियों के अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करेंगे तब जाकर परिवार वालों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









