
पाकिस्तान में खौफ का माहौल, आसिम मुनीर ने कहां भेजा पूरा परिवार?
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े रुख से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है और वह संभावित भारतीय कार्रवाई से डरा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर कथित तौर पर गायब हैं और उनका परिवार विदेश चला गया है, वहीं आतंकी हाफिज सईद भी हमले के बाद से अंडरग्राउंड है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











