
पाकिस्तान: पुलिस टीम पर रॉकेट से हमला, 11 पुलिसकर्मियों की मौत, कई घायल
AajTak
घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने आईजी पुलिस डॉ. उस्मान अनवर को मौके पर पहुंचकर अपराधियों द्वारा बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए अभियान शुरू करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे जिलों के कच्चे इलाकों (उपनगरों) में अपराधियों का राज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुवार को बदमाशों ने पुलिस टीम पर रॉकेट से हमला कर दिया. इस हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मी मारे गए और कई घायल हो गए. वहीं कई पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया. पुलिसकर्मियों पर हमला तब हुआ जब माचा प्वाइंट पर पुलिस की दो मोबाइल वैन कीचड़ भरी सड़क पर फंस गईं.
पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, "इस बीच डकैत वहां पहुंच गए और उन्होंने उन पर रॉकेट से हमला कर दिया. हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मी मौके पर ही मारे गए, जबकि कुछ को बंधक बना लिया गया और बाकी घायल हो गए."
उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है. हमले के बाद अपराधी भागने में सफल रहे. घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को रहीम यार खान के शेख जायद अस्पताल में भर्ती कराया.
घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने आईजी पुलिस डॉ. उस्मान अनवर को मौके पर पहुंचकर अपराधियों द्वारा बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए अभियान शुरू करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे जिलों के कच्चे इलाकों (उपनगरों) में अपराधियों का राज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
स्कूली वैन पर फायरिंग में दो बच्चों की मौत
वहीं इससे पहले पाकिस्तान के अटक में स्कूली वैन पर फायरिंग करने का मामला सामने आया. एक अज्ञात शख्स ने इस हमले को अंजाम दिया. जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि पांच बच्चे घायल हुए हैं. यह घटना अटक के धेरी कोट में हुई. इस हमले में स्कूली वैन का ड्राइवर भी घायल हुआ है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अटक पुलिस का कहना है कि हमलावर फायरिंग कर मौके से फरार हो गया. सभी बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











