
पाकिस्तान: तीन महीने से रेप कर रहा था पिता, बेटी ने की गोली मारकर हत्या
AajTak
पाकिस्तान में एक बेटी ने अपने बेरहम पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. बेटी का कहना है कि उसका पिता बीते तीन महीनों से उसके साथ रेप कर रहा है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच के बाद संदिग्ध के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा.
पाकिस्तान के पंजाब राज्य में एक हैवान पिता से पीड़ित होकर बेटी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. 14 वर्षीय बेटी का कहना है कि उसका पिता बीते तीन महीनों से उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार कर रहा था.
यह घटना लाहौर शहर के गुज्जरपुरा इलाके में शनिवार को हुई. लड़की ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उसका पिता पिछले तीन महीने से उसके साथ बलात्कार कर रहा था.
मामले की जांच कर रहे सोहेल काजमी ने कहा, "लड़की ने कहा कि वह नरक से गुजर रही थी और उसने अपने बलात्कारी पिता को मारने का फैसला किया, इसलिए अपनी बंदूक से उसे गोली मार दी."
काजमी ने बताया कि लड़की के पिता की मौके पर ही मौत हो गई. अधिकारी ने कहा, "सभी पहलुओं की जांच के बाद संदिग्ध के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा."
बेटी से रेप के दोषी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा
यह मामला तब सुर्खियों में आया जब एक दिन पहले शुक्रवार को पाकिस्तानी अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार के आरोप में मौत की सजा सुनाई. लाहौर की जेंडर बेस्ड वायलेंस कोर्ट के एडिशनल सेशंस जज मियां शाहिद जावेद ने आरोपी एम. रफीक को अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार के लिए मौत की सजा सुनाई.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











