
पाकिस्तान चुनाव में हाफिज सईद की पार्टी की एंट्री, बेटे को हाई प्रोफाइल सीट से दिया टिकट
AajTak
हाफिज सईद की पार्टी पाकिस्तान मरकाजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) आठ फरवरी के चुनाव में हर राष्ट्रीय एवं प्रांतीय निर्वाचन क्षेत्र में अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारेगी. हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद (Talha Saeed) भी लाहौर सीट से चुनाव लड़ने जा रहा है.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में अगले साल आठ फरवरी को आम चुनाव होने जा रहे हैं. इस दौरान 2008 मुंबई हमले के मास्टमाइंड हाफिज सईद की पार्टी भी चुनाव लड़ेगी. हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद (Talha Saeed) भी लाहौर सीट से चुनाव लड़ने जा रहा है.
हाफिज सईद की पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) आठ फरवरी के चुनाव में हर राष्ट्रीय एवं प्रांतीय निर्वाचन क्षेत्र में अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारेगी. हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद (Talha Saeed) भी लाहौर सीट से चुनाव लड़ने जा रहा है. वह लाहौर के एनए-127 सीट से चुनाव लड़ेगा.
कुर्सी है चुनाव चिह्न
हाफिज सईद की पार्टी का चुनाव चिह्न कुर्सी है. एक वीडियो संदेश में पीएमएमएल पार्टी के अध्यक्ष खालिद मसूद सिंधु ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय और प्रांत स्तर की लगभग हर सीट से चुनाव लड़ेगी.
उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार के लिए नहीं बल्कि लोगों की सेवा के लिए और पाकिस्तान के भलाई के लिए सत्ता में आना चाहते हैं. खालिद मसूद नवाज शरीफ के खिलाफ लाहौर की एन-130 सीट से चुनाव लड़ेंगे.
कौन है हाफिज सईद?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










