
'पाकिस्तान को ऐसी सजा दो, फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो...', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले ओवैसी
AajTak
पाकिस्तानी में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से न सिर्फ पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों ने खुशी जताई है. बल्कि देश का हर आम और खास आतंकी ठिकानों पर की गई इस जवाबी कार्रवाई का स्वागत कर रहा है.
भारत ने पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ के खिलाफ सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई की है. भारतीय सेना ने जॉइंट ऑपरेशन करते हुए मंगलवार देर रात डेढ़ बजे 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इस हमले को 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया गया है. भारतीय जांबाजों ने पाकिस्तान के 4 और PoK के 5 ठिकानों को टारगेट किया है. इस स्ट्राइक को अंजाम देने से पहले भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने सभी टारगेट्स की पहचान की थी, जिसके बाद पूरी प्लानिंग के तहत लश्कर और जैश के ठिकानों को तबाह किया है.
'आतंक के ढांचे पूरी तरह तबाह करें'
भारतीय सेना के एक्शन से देशभर में जश्न का माहौल है, क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से लगातार पाकिस्तान से बदला लेने की मांग हो रही थी. AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सेना की ऑपरेशन पर खुशी जताते हुए X पर लिखा, 'मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूं. पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो. पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए. जय हिन्द!
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पाकिस्तान में आतंक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर कहा कि पाकिस्तान और PoK से जुड़े सभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ भारत की एक अडिग राष्ट्रीय नीति रही है. हमें अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर बहुत गर्व है, जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है. हम उनके दृढ़ संकल्प और साहस की सराहना करते हैं.
'कांग्रेस पार्टी सेना के साथ खड़ी है'
खड़गे ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के दिन से ही कांग्रेस सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कोई भी निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सशस्त्र बलों और सरकार के साथ खड़ी है. राष्ट्रीय एकता और एकजुटता समय की मांग है और कांग्रेस पार्टी हमारे सशस्त्र बलों के साथ खड़ी है और हमारे नेताओं ने अतीत में रास्ता दिखाया है और हमारे लिए राष्ट्रीय हित सर्वोच्च है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










