
पाकिस्तान के लोग गूगल पर GDRFAD क्यों सर्च करते रहते हैं? दुबई से है कनेक्शन
AajTak
पाकिस्तान में दुबई जाने का क्रेज हमेशा से रहा है, वहां के लोग अक्सर दुबई के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. आज हम जानेंगे कि हाल-ही के कुछ दिनों से पाकिस्तान में लोग गूगल पर क्यों कर रहे हैं GDRFAD सर्च? जानिए क्या होता है GDRFAD?
पाकिस्तान से बड़ी संख्या में लोग दुबई जाते हैं. माना जाता है कि दुबई में करीब 17 फीसदी लोग पाकिस्तान के हैं. पाकिस्तानियों को दुबई इतना पसंद है कि गूगल पर भी वे दुबई के बारे में ज्यादा सर्च करते हैं. अगर गूगल ट्रेंड का डेटा देखें तो पाकिस्तान के लोग GDRFA के बारे में सर्च करते हैं और ये टॉप सर्च में शामिल है. ऐसे में सवाल है कि आखिर ये GDRFA है क्या और वहां के लोग इसे इतना सर्च क्यों करते हैं...
बता दें कि दुबई की जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ आइडेंटिटी और फॉरेनर्स अफेयर्स (GDRFAD) कहा जाता है. GDRFAD दुबई की एक प्रमुख सरकारी संस्था है. इसका काम दुबई में सिटीजन के लिए और विजिटर्स के लिए स्मार्ट सेवाएं देना होता है.
ये चीजें कर रहे पाकिस्तान में लोग सर्च
लगभग 4 लाख के करीब पाकिस्तानी दुबई में रहते हैं. गूगल ट्रेंड के हिसाब से GDRFAD पाकिस्तान में इन दिनों काफी सर्च किया जा रहा है. पाकिस्तान में GDRFA, GDRFA DUBAI, GDRFA UAE, GDRFA Dubai Visa जैसे कीवर्ड गूगल पर सर्च किए जा रहे हैं. पाकिस्तान से काफी लोग दुबई जाते हैं, जिस वजह से लोग दुबई से संबंधित चीजें गूगल पर सर्च करते रहते हैं.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











