
पाकिस्तान के कराची में बंदूकधारियों ने चीन के नागरिक को बनाया निशाना, जानें घटना पर बीजिंग ने क्या कहा
ABP News
कुछ सप्ताह पहले पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में एक कथित आतंकवादी हमले में बस नाले में गिर गयी थी और नौ चीनी एवं चार पाकिस्तानी मारे गये थे. यह बस पाकिस्तानी एवं चीनी श्रमिकों को लेकर जा रही थी.
Attack on Chinese national in Pakistan: पाकिस्तान के कराची शहर में बुधवार को मोटरसाइकिल से आये बंदूकधारियों ने कार से जा रहे दो चीनी फैक्टरी श्रमिकों पर गोलियां चलायीं, जिससे उनमें से एक घायल हो गया. एक बचाव अधिकारी एवं पुलिस ने यह जानकारी दी. वरिष्ठ अधिकारी जावेद अकबर ने कहा कि इस हमले के पीछे की मंशा तत्काल पता नहीं चल पायी है और पुलिस जांच कर रही है. बचावकर्मी अहमद शाह ने बताया कि दोनों विदेशी चीनी हैं और उनमें एक घायल हो गया। कराची पाकिस्तान के दक्षिण सिंध प्रांत की राजधानी है और वहां चीन की आर्थिक मदद से कई निर्माण परियोजनाएं चल रही हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












