
गैस संकट के बीच कर्नाटक में आई नई दिक्कत, मंत्री को देनी पड़ी वॉर्निंग
AajTak
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर अब कर्नाटक पर दिखने लगा है. राज्य में गहराते गैस संकट के बीच एक नई चुनौती खड़ी हो गई है, जिसने वन मंत्री की टेंशन बढ़ा दी है.
कर्नाटक में इन दिनों गैस की किल्लत ने एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है. आलम यह है कि एलपीजी सिलेंडरों की कमी की वजह से अब लोग लकड़ियों की ओर भाग रहे हैं. ऐसे में राज्य के जंगलों पर खतरा मंडराने लगा है. इसे देखते हुए कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने सख्त रुख अपनाया है और अधिकारियों को दो टूक चेतावनी जारी की है.
दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात की वजह से दुनियाभर में गैस सप्लाई पर असर पड़ा है. इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. राज्य में घरेलू गैस के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडरों की कमी हो गई है. अब जिन रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट और होमस्टे को खाना पकाने के लिए गैस नहीं मिल रही, वे जलाऊ लकड़ी का जुगाड़ करने में लग गए हैं. वन विभाग को डर है कि इस चक्कर में लोग जंगलों से अवैध रूप से पेड़ काटना शुरू कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: डिलीवरी बॉय की गुंडई, कस्टर को बुरी तरह पीटा... टूट गई नाक
मंत्री की अधिकारियों को दो टूक चेतावनी
वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने विभाग के आला अधिकारियों को लिखित निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने साफ कहा है कि जंगलों और सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से पेड़ काटने की घटनाओं को रोकने के लिए गश्त और निगरानी बढ़ा दी जाए. उन्होंने अधिकारियों को सतर्क करते हुए कहा कि अगर कहीं भी अवैध कटाई हुई, तो इसके लिए संबंधित रेंज ऑफिसर और स्टाफ को जिम्मेदार माना जाएगा.
जंगलों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीता और घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई. जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी निखिल सिंह की मुलाकात पूजा पांडेय नाम की युवती से हुई थी, जो शहर के एक पीजी में रहती थी. बातचीत के दौरान युवती ने खुद को कुंवारी बताकर निखिल को शादी का भरोसा दिलाया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. इसी दौरान निखिल के घर जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूजा भी शामिल हुई और परिवार से घुल-मिल गई. आरोप है कि इसी दौरान उसने अलमारी की चाबी लेकर घर में रखे जेवरात और कुछ नकदी गायब कर दी. बाद में जांच में पता चला कि युवती पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पश्चिम एशिया की लड़ाई खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिखते हैं. ईरान, US और इजरायल तनिक भी बातचीत के मूड में नहीं लग रहे हैं. इस बीच, जियोपॉलिटिकल और डिप्लोमैटिक सर्कल में कम से कम दो लोगों ने कहा है कि PM नरेंद्र मोदी युद्ध में बीच-बचाव करने के लिए सबसे सही हैं. आखिर इन एक्सपर्ट्स की पहली पसंद PM मोदी क्यों हैं?

भारत और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से 20 टैंकर को सुरक्षित निकलवाने को लेकर बातचीत चल रही है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. संसद में हरदीप सिंह पूरी ने बताया कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है. देश में कोई तेल संकट नहीं है. पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है.

भारत में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी से आम लोगों और व्यवसायों को गंभीर परेशानी हो रही है. घरेलू एलपीजी की सप्लाई निरंतर बनी हुई है लेकिन पैनिक बुकिंग और जमाखोरी के कारण संकट पैदा हो रहा है. कई वेंडर्स अपनी दुकानें बंद करने पर मजबूर हैं। कमर्शियल गैस पर सरकार का नियंत्राण न होने से कालाबाजारी बढ़ी है और होटल, रेस्टोरेंट, शादी समारोह प्रभावित हो रहे हैं. रेलवे खानपान निगम समेत कई इलाकों में गैस कमी के कारण इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाना शुरू हुआ है.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम सरकार कितनी असरदार' में खास तौर पर आमंत्रित थे- कैबिनेट मंत्री रानोज पेगु और कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'मुसलमानों के मन में क्या है?' में खास तौर पर आमंत्रित थे- विधायक करीम उद्दीन बरभुइया, विधायक अमिनुल इस्लाम और विधायक शरमन अली. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

समंदर की लहरों पर चलने वाले भीमकाय और विशाल टैंकर सबका ध्यान खींचते हैं. इन टैंकरों पर में भले तेल ही दुनिया को गति प्रदान करते हैं. आजकल ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले ऐसे ही टैंकरों को निशाना बना रहा है. क्या है इन टैंकरों की कहानी, कितना लोड लेकर चल सकते हैं? कैसे होता है इनका कंट्रोल. पढ़ें पूरी कहानी.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम बनेगा ग्लोबल हब' में खास तौर पर आमंत्रित थे- असम टूरिस्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी कुमार पद्मपानी बोरा और उद्यमी लार्सिंग मिंग साव्यान. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.





