
बदायूं हत्याकांड: नौकरी से निकाले जाने की खुन्नस या कोई रंजिश... क्यों पूर्व कर्मचारी ने HPCL प्लांट के डिप्टी जीएम और एजीएम को गोलियों से भूना?
AajTak
Budaun Murder Case: बदायूं में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरे वेंडर ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के एथेनॉल प्लांट के अंदर घुसकर जनरल मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी. बीच-बचाव में आए एजीएम पर भी फायरिंग की गई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.
यूपी के बदायूं जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के एथेनॉल प्लांट में खूनी खेल खेला गया. पूर्व कर्मचारी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू ने अवैध असलहे के साथ कार्यालय में घुसकर डिप्टी जनरल मैनेजर (GM) सुधीर कुमार गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हमले में सहायक जनरल मैनेजर (AGM) हर्षित मिश्रा भी घायल हुए जिन्होंने भी बाद में दम तोड़ दिया. इस खौफनाक वारदात की वजह आरोपी को नौकरी से हटाए जाने की पुरानी रंजिश बताई जा रही है.
आपको बता दें कि पूरा मामला कोतवाली दातागंज क्षेत्र के ग्राम सहजनी का है जहां गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे सुधीर कुमार गुप्ता और हर्षित मिश्रा को गोली मार दी गई. इस हमले में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए.
क्यों मारी गोली? छंटनी बनी हत्या की मुख्य वजह
इस डबल मर्डर के पीछे की मुख्य वजह 'नौकरी की खुन्नस' निकलकर सामने आई है. जिलाधिकारी अवनीश राय के मुताबिक, आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू इसी प्लांट में वेंडर के तौर पर कार्यरत था. कुछ समय पहले काम में लापरवाही बरतने के कारण डिप्टी जीएम सुधीर कुमार गुप्ता ने प्लांट में बड़ी छंटनी की थी, जिसमें अजय प्रताप को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. काम से निकाले जाने के बाद से ही आरोपी जीएम सुधीर कुमार से बुरी तरह नाराज था और उन्हें सबक सिखाने की फिराक में था.
डिप्टी जीएम ने पहले ही जताई थी हत्या की आशंका
मृतक डिप्टी जीएम सुधीर कुमार गुप्ता को अपनी जान पर मंडराते खतरे का अंदाजा पहले से ही था. आरोपी उन्हें लगातार धमकियां दे रहा था, जिसकी शिकायत सुधीर कुमार ने जिलाधिकारी और एसएसपी से लिखित में की थी. इस शिकायत के आधार पर दातागंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था. लेकिन प्रशासन की सतर्कता के बावजूद आरोपी गुरुवार को सीधे जीएम के केबिन में घुस गया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी जान ले ली.

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीता और घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई. जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी निखिल सिंह की मुलाकात पूजा पांडेय नाम की युवती से हुई थी, जो शहर के एक पीजी में रहती थी. बातचीत के दौरान युवती ने खुद को कुंवारी बताकर निखिल को शादी का भरोसा दिलाया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. इसी दौरान निखिल के घर जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूजा भी शामिल हुई और परिवार से घुल-मिल गई. आरोप है कि इसी दौरान उसने अलमारी की चाबी लेकर घर में रखे जेवरात और कुछ नकदी गायब कर दी. बाद में जांच में पता चला कि युवती पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पश्चिम एशिया की लड़ाई खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिखते हैं. ईरान, US और इजरायल तनिक भी बातचीत के मूड में नहीं लग रहे हैं. इस बीच, जियोपॉलिटिकल और डिप्लोमैटिक सर्कल में कम से कम दो लोगों ने कहा है कि PM नरेंद्र मोदी युद्ध में बीच-बचाव करने के लिए सबसे सही हैं. आखिर इन एक्सपर्ट्स की पहली पसंद PM मोदी क्यों हैं?

भारत और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से 20 टैंकर को सुरक्षित निकलवाने को लेकर बातचीत चल रही है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. संसद में हरदीप सिंह पूरी ने बताया कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है. देश में कोई तेल संकट नहीं है. पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है.

भारत में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी से आम लोगों और व्यवसायों को गंभीर परेशानी हो रही है. घरेलू एलपीजी की सप्लाई निरंतर बनी हुई है लेकिन पैनिक बुकिंग और जमाखोरी के कारण संकट पैदा हो रहा है. कई वेंडर्स अपनी दुकानें बंद करने पर मजबूर हैं। कमर्शियल गैस पर सरकार का नियंत्राण न होने से कालाबाजारी बढ़ी है और होटल, रेस्टोरेंट, शादी समारोह प्रभावित हो रहे हैं. रेलवे खानपान निगम समेत कई इलाकों में गैस कमी के कारण इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाना शुरू हुआ है.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम सरकार कितनी असरदार' में खास तौर पर आमंत्रित थे- कैबिनेट मंत्री रानोज पेगु और कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'मुसलमानों के मन में क्या है?' में खास तौर पर आमंत्रित थे- विधायक करीम उद्दीन बरभुइया, विधायक अमिनुल इस्लाम और विधायक शरमन अली. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

समंदर की लहरों पर चलने वाले भीमकाय और विशाल टैंकर सबका ध्यान खींचते हैं. इन टैंकरों पर में भले तेल ही दुनिया को गति प्रदान करते हैं. आजकल ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले ऐसे ही टैंकरों को निशाना बना रहा है. क्या है इन टैंकरों की कहानी, कितना लोड लेकर चल सकते हैं? कैसे होता है इनका कंट्रोल. पढ़ें पूरी कहानी.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम बनेगा ग्लोबल हब' में खास तौर पर आमंत्रित थे- असम टूरिस्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी कुमार पद्मपानी बोरा और उद्यमी लार्सिंग मिंग साव्यान. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.





