
पाकिस्तान की बायकॉट ड्रामेबाजी से कितना बदला टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल? कोच ने किया खुलासा
AajTak
भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने कहा कि पाकिस्तान के शुरुआती बहिष्कार से भारतीय टीम पर कोई असर नहीं पड़ा. टीम ने राजनीति से दूरी बनाते हुए सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान रखा. आईसीसी द्वारा पाकिस्तान की कई मांगें खारिज किए जाने के बाद अब 15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मुकाबला तय है.
टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान द्वारा 15 फरवरी को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से शुरुआती तौर पर हटने के फैसले से भारतीय टीम बिल्कुल भी विचलित नहीं हुई. कोलंबो में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर ड्रेसिंग रूम में हालात सामान्य बने रहे.
नामीबिया के खिलाफ भारत के मैच से पहले बात करते हुए टेन डोशेट ने कहा कि टीम ने हमेशा की तरह क्रिकेट पर ही ध्यान रखा. उन्होंने कहा, जब तक हमें कुछ और नहीं बताया गया, हमने मानकर चला कि मैच होगा. हम राजनीति से दूर रहते हैं और सिर्फ क्रिकेट पर फोकस करते हैं.
आखिरकार पाकिस्तान ने अपना फैसला पलटते हुए भारत के खिलाफ खेलने की पुष्टि कर दी. यह मुकाबला अब टूर्नामेंट के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक माना जा रहा है. हालांकि, टेन डोशेट ने माना कि कोलंबो में खेलना आसान नहीं होगा, खासकर तब जब पाकिस्तान पिछले दो हफ्तों से वहां अभ्यास कर रहा है.
यह भी पढ़ें: पर्दे के पीछे डील, ICC ने दी पाकिस्तान को रियायतें , PCB को 'बंद लिफाफे' में क्या मिला?
उन्होंने कहा, कोलंबो जाना चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि पाकिस्तान वहां काफी समय से तैयारी कर रहा है, लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
पाकिस्तान का रुख और आईसीसी से टकराव

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











