
पाकिस्तान का नया पैंतरा, बलूचिस्तान ट्रेन हाइजैक के पीछे बता दिया भारत का हाथ
AajTak
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान की सरकार की नाकामी साफ दिखा दी है. विद्रोहियों ने पूरी की पूरी ट्रेन हाइजैक कर ली और पाकिस्तान की सरकार अभी तक सभी बंधकों को छुड़ा पाने में नाकाम रही है. अपनी नाकामी छिपाने के लिए शहबाज शरीफ के सलाहकार भारत पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं.
मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में विद्रोही गुट बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस को हाइजैक कर लिया. ट्रेन में 400 से अधिक यात्री सवार थे जिनमें बहुत से सैन्यकर्मी भी थे. पाकिस्तान में चल रही स्थानीय खबरों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने कम से कम 155 यात्रियों को कैद से छुड़ा लिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन में 27 आतंकियों को मार गिराया गया है. इस बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने भारत के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए हैं. विद्रोहियों के हाथों ट्रेन हाइजैक हो जाने की अपनी नाकामी छिपाने के लिए उन्होंने बिना किसी सबूत के कहा है कि बलूच विद्रोहियों को भारत का समर्थन मिल रहा है.
पाकिस्तान के डॉन टीवी के एंकर ने सनाउल्लाह से सवाल किया कि क्या अफगानिस्तान में रह रहे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से BLA को मदद मिल रही है और क्या इनके आपस में संबंध हैं.
जवाब में सनाउल्लाह ने कहा, 'ये भारत कर रहा है, इसमें कोई शक नहीं है. भारत मदद कर रहा है और अफगानिस्तान में उन्हें सुरक्षित पनाह मिली हुई है. वहीं बैठकर वो हर किस्म की प्लानिंग करते हैं. ये पाकिस्तान के दुश्मन लोग हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है. ये कोई राजनीतिक मसला नहीं है और बलोच विद्रोहियों का कोई राजनीतिक एजेंडा भी नहीं है. इनका मकसद सिर्फ लोगों की हत्या करना, उनसे लूटमार करना है.'
बलूचिस्तान में सैन्य बलों की ज्यादती को लेकर जब सनाउल्लाह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'बलूचिस्तान में इस तरह की कार्रवाई अरसा पहले से होती रही हैं. बात सिर्फ ये है कि अब अफगानिस्तान में उन्हें पनाहगाह मिल गई है. उन्हें हर तरह से वित्तीय मदद भी मिल रही है. उन्हें ये सुविधा भी दी गई है कि वो जाएं, सीमा पार करें और अपनी कार्रवाई करके वापस आ जाएं.'
सनाउल्लाह ने आगे कहा, 'अफगानिस्तान में तालिबान के आने से पहले उन्हें ये सुविधा नहीं थी लेकिन अब उन्हें हर तरह की सुविधा मिल जा रही है. पाकिस्तान में जो हालात बने हैं, उसकी वजह अफगानिस्तान में ऐसी सरकार का होना है जो इन्हें हमले की प्लानिंग के लिए जगह और पैसे दे रही है.'
आतंकियों ने निर्दोष बंधकों के बीच बिठा रखे हैं सुसाइड बॉम्बर्स

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











