
पाकिस्तान: इमरान खान ने की भारत की तारीफ, मरियम नवाज बोलीं- वहीं चले जाओ
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इससे पहले भी कई मौकों पर भारत की खुलकर तारीफ कर चुके हैं, लेकिन ये पहला मौका है जब भारत की तारीफ करने पर इमरान खान को पाकिस्तान के किसी नेता ने घेरा है.
भारत की तारीफ करने वाले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मरियम नवाज ने फटकार लगाई है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने कहा है कि अगर उन्हें (इमरान खान) भारत इतना ही पसंद है तो उन्हें वहां चले जाना चाहिए. बता दें कि भारत सरकार ने शनिवार को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की. साथ ही उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 12 सिलेंडरों पर एक साल में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी देने का भी फैसला किया.
खान ने अपने ट्वीट में एक दक्षिण एशिया सूचकांक रिपोर्ट को टैग किया जिसमें कहा गया था कि रूस से रियायती तेल खरीदने के बाद भारत सरकार ने पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर कम कर दी है, डीजल की कीमत में भी 7 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है.
इमरान ने भारत की विदेश नीति की तारीफ की
इमरान की नजरों में ये इसलिए संभव हो पाया क्योंकि भारत की एक स्वतंत्र विदेश नीति है. वो अमेरिका के दवाब में नहीं आया, उसने रूस से सस्ते में तेल खरीदा और फिर अपने नागरिकों को राहत दी. बता दें कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिरा दी गई थी. उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. उनकी तरफ से लगातार आरोप लगाया गया था कि पाकिस्तान की राजनीति में अमेरिका का जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप है और इसी वजह से उनके देश के पास एक स्वतंत्र विदेश नीति नहीं है. उनकी नजरों में भारत ने एक स्वतंत्र विदेश नीति बना रखी है, जिस वजह से उसे किसी के सामने झुकने की जरूरत नहीं पड़ती.
भारत ने अमेरिका के प्रेशर को सही तरीके से झेला: इमरान
शनिवार को किए गए ट्वीट में इमरान खान ने लिखा कि क्वाड का हिस्सा होने के बावजूद भी भारत ने अमेरिका के प्रेशर को सही तरीके से झेला. अपने प्रयासों के दम पर उसने रूस से सस्ते में तेल भी खरीदा. हमारी सरकार भी पाकिस्तान में ऐसा ही कुछ हासिल करने की कोशिश कर रही थी. ये सब कुछ स्वतंत्र विदेश नीति के दम पर किया जा सकता है.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









