
पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच में तिरंगे का अपमान? फैन्स से झंडा छीनने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सोमवार को हुए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर किया. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. मगर इसी दौरान भारतीय तिरंगे के अपमान की भी एक खबर सामने आई. एक पुलिसकर्मी ने भारतीय फैन को स्टेडियम के अंदर तिरंगा ले जाने से मना कर दिया.
भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सोमवार (23 अक्टूबर) को तीसरा बड़ा उलटफेर देखने को मिला. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. मगर इसी दौरान भारतीय तिरंगे के अपमान की भी एक खबर सामने आई.
दरअसल, मैच को देखने के लिए कई भारतीय फैन भी पहुंचे थे. मगर इसी दौरान एक पुलिसकर्मी SI ने एक भारतीय फैन को स्टेडियम के अंदर तिरंगा ले जाने से मना कर दिया. उस एसआई ने दर्शक से तिरंगा छीन लिया था. यह वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया.
वर्ल्ड कप का तीसरा बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान को रौंदकर अफगानिस्तान ने रचा इतिहास
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उठाया मामला
इसके बाद जमकर बवाल हुआ. इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने इसकी जमकर आलोचना की. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'स्टेडियम के बाहर पुलिस ने प्रशंसकों को आज के मैच में भारतीय झंडा ले जाने की अनुमति नहीं दी. तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) को यह अधिकार किसने दिया?'
उन्होंने लिखा, 'हम हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के लिए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं. द्रमुक को भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए. ऐसा नहीं किया गया तो तमिलनाडु भाजपा भ्रष्ट द्रमुक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










