पहाड़ों पर बारिश से यमुना में उफान, दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचा नदी का जलस्तर, देखें वीडियो
AajTak
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है. पहाड़ों पर बारिश का सीधा असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना के जलस्तर पर भी पड़ रहा है. यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई है.
हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है. रविवार से जो खतरनाक लैंडस्लाइड का सिलसिला चला वो अब तक रुका नहीं है. उत्तराखंड में भी बारिश से कई जगह भूस्खलन देखने को मिला है. साथ ही पहाड़ों पर हो रही बारिश का सीधा असर दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर पर भी पड़ रहा है. दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई है. अधिकारियों के मुताबिक, नदी के किनारे निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है, लेकिन स्थिति के गंभीर होने के आसार कम हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर आज (बुधवार) सुबह 5:00 बजे 205.4 3 मीटर रिकॉर्ड किया गया तो सुबह 6:00 बजे यह घटकर 205.3 5 मीटर दर्ज किया गया. हालांकि ये वार्निंग लेवल यानी खतरे के निशान 204.50 मीटर के पार है. यमुना का डेंजर लेवल 205.33 मीटर है. दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नदी के किनारे निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है, लेकिन स्थिति के गंभीर होने के आसार कम हैं.
हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है और उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत में अगले 4-5 दिन तक तेज बारिश देखने को मिल सकती है. इसका सीधा असर दिल्ली में यमुना के जलस्तर पर भी देखा जा सकता है.
बता दें हिमाचल प्रदेश में रविवार से जो खतरनाक लैंडस्लाइड का सिलसिला चला वो अब तक नहीं रुका है. शिमला में कई इमारतें जमींदोज हो गईं. बारिश के कारण अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, आपदा की वजह से राज्य को अब तक 10 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है. उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से राज्य के भीम गौड़ा बैराज एसपीआर नंबर-7 पर गंगा नदी का स्तर 292.65 मीटर पहुंच गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










