
पहाड़ों पर उफनती नदियों का सैलाब, मैदानी इलाकों में सड़कों पर 'समंदर'... बारिश ने हर तरफ मचाई तबाही
AajTak
दिल्ली में मुख्य सड़कों पर कई फुट गहरे गढ्ढे दिखाई दिए तो हिमाचल में बारिश ने ऐसी तबाही मचाई कि कई पुल ढेर हो गए. एहतियात के तौर पर कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश तक जारी कर दिया गया है. अनुमान है कि यह बारिश अभी कुछ दिन और परेशान करेगी.
पिछले दो दिनों से बारिश ने जमकर कहर बरपाया हुआ है. रविवार को तो यह बारिश तबाही बनकर आई. पहाड़ों से मैदान तक हर जगह से विनाश की कई तस्वीरें सामने आईं. दिल्ली में मुख्य सड़कों पर कई फुट गहरे गड्ढे दिखाई दिए तो हिमाचल में बारिश ने ऐसी तबाही मचाई कि कई पुल ढेर हो गए. एहतियात के तौर पर कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश तक जारी कर दिया गया है. अनुमान है कि यह बारिश अभी कुछ दिन और परेशान करेगी.
पहाड़ों से तो बारिश से तबाही की तस्वीरें दिनभर आती रहीं. हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में एक 40 साल पुराना मुख्य पुल जमींदोज हो गया. तस्वीरें कुल्लू-मनाली हाइवे से भी आईं, जहां बारिश के चलते मुख्य सड़क पूरी तरह धंस गई और एक तरफ जाने वाला पूरा ट्रैफिक रुक गया.
कुल्लू में वायुसेना बुलाने की मांग
कुल्लू और आसपास के पर्यटन क्षेत्र से गाड़ी फंसने और पुलों की गिरने की तस्वीरें सामने आईं. NDRF की टीम ने कसोल में फंसे 25 लोगों को बचा लिया है. जानकारी के मुताबिक किसान भवन, कुल्लू में लगभग 20-21 लोग फंसे हुए हैं और यह खतरनाक तरीके से चारों ओर से नदी से घिरा हुआ है. ग्राउंड रेस्क्यू बहुत मुश्किल है प्रशासन कल सुबह के लिए वायुसेना की मांग कर रहा है.
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के थुनाग की तस्वीरें बेहद डरावनी हैं. वहां बादल फट गए और तबाही की तस्वीरें भी सामने आईं.
मणिकरण का पुल टूटा

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










