
पहले स्टूडेंट्स को बाथरूम फोटो भेजती थी महिला टीचर और... पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
अमेरिका में एक महिला टीचर को अपने छात्रों के साथ अनैतिक व्यवहार करने के आरोप में दोषी पाया गया. अब उसे जेल भेज दिया गया है. उस पर कई घिनौने आरोप लगाए गए थे.
अमेरिका के मिडिल स्कूल में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर अपने छात्रों को अपने बाथरूम की तस्वीरें भेजती थी. वह छात्रों को स्कूल के बाद अपने घर भी बुलाती थी. कुछ स्टूडेंट्स ने उस पर यौन शोषण का भी आरोप लगाया है. इसके बदले वह बच्चों को पैसे ऑफर करती थी.
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 साल की कैरिसा जेन स्मिथ पर छात्रों के साथ संबंध बनाने और उसके बदले नकद या कैशऐप के माध्यम से पैसे देने का आरोप है. शिक्षिका को बच्चों को शराब और गांजा उपलब्ध कराने का भी दोषी पाया गया.
छात्रों के साथ करती थी अश्लील चैट शादीशुदा कैरिसा अपने ही छात्रों के साथ घिनौना काम करती थी. वह न सिर्फ उनका यौन शोषण करती थीं, बल्कि उनके साथ अश्लील चैट भी करती थी. उन्हें बाथरूम में नहाते हुए अपनी तस्वीरें भेजती थी.
शिक्षिका को पिछले साल नवंबर में गिरफ़्तार किया गया था और उस पर यौन शोषण और बच्चों को नशीली दवा देने, यौन शोषण के लिए बाल तस्करी सहित 19 आरोप लगाए गए थे. सुनवाई के दौरान उसने कुछ छोटे अपराधों को भी स्वीकार किया था.
अपने ही छात्रों को भेजती थी नहाते हुए अपनी फोटो अदालत में सुनवाई के दौरान पीड़ित छात्रों ने कई चौंकाने वाले आरोप लगाए. एक छात्र ने आरोप लगाया कि उसने अगस्त 2023 में स्मिथ से मिलना शुरू किया था. जब वह एक मिडिल स्कूल का छात्र था और स्मिथ उसकी कक्षा में शिक्षिका थी. इसके बाद वह उससे सोशल मीडिया ऐप पर अश्लील चैट करने लगी और बाथरूम में नहाते हुए अपनी तस्वीरें भेजती थी.
छात्रों को घर पर बुलाकर करती थी उनका यौन शोषण छात्र ने बताया कि बाद में उसने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ गलत काम किया. एक छात्र ने यह भी कहा कि उन्होंने एक छात्र का मोबाइल फोन तब तोड़ दिया जब उसने दावा किया कि उसके पास उसके गंदे वीडियो है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












