
पहले सेल्फी क्लिक की फिर हजार फीट की ऊंचाई से प्रेग्नेंट पत्नी को दे दिया धक्का!
AajTak
तुर्की में एक शख्स अपनी पत्नी की मौत के बाद विवादों में है. इस शख्स पर आरोप है कि इसने पहले हॉलीडे स्पॉट पर जाकर अपनी पत्नी के साथ सेल्फी क्लिक करवाई और फिर 1000 फीट की ऊंचाई से अपनी गर्भवती पत्नी को नीचे फेंक दिया. सात महीने की प्रेग्नेंट ये महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो चुकी है.
तुर्की में एक शख्स अपनी पत्नी की मौत के बाद विवादों में है. इस शख्स पर आरोप है कि इसने पहले हॉलीडे स्पॉट पर जाकर अपनी पत्नी के साथ सेल्फी क्लिक करवाई और फिर 1000 फीट की ऊंचाई से अपनी गर्भवती पत्नी को नीचे फेंक दिया. सात महीने की प्रेग्नेंट ये महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो चुकी है. (फोटो क्रेडिट: Hakan Aysal) 40 साल के हकान आयसल और 32 साल की सेमरा आयसल तुर्की के शहर मुगला में छुट्टियां मनाने गए थे. आयसल कपल बटरफ्लाई वैली के पास 1000 फीट लंबी चट्टान के पास मौजूद थे. आयसल पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी सेमरा के साथ सेल्फी क्लिक कराने के बाद उसे हजार फीट की ऊंचाई से नीचे फेंक दिया वही हकान का कहना है कि वो निर्दोष है. (फोटो क्रेडिट: Hakan Aysal) इस मामले में अभियोक्ता ने दावा किया है कि इस शख्स ने अपनी पत्नी के मर्डर को प्लान किया है. उसने पहले अपनी पत्नी की तरफ से एक पर्सनल एक्सिडेंट इंश्योरेंस बनवा लिया था जो लगभग 40 हजार पाउंड का था और उसने इस घटना के बाद 40 हजार पाउंड की पेमेंट को क्लेम भी किया था लेकिन इस क्लेम को ठुकरा दिया गया जब ये सामने आया कि इस केस को लेकर जांच चल रही है. (फोटो क्रेडिट: Hakan Aysal)More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












