
पहले व्हिस्की फिर वोदका! बंद घर में कुत्ते ने की पार्टी, देख सकते में आ गई मालकिन फिर...
AajTak
एक महिला जब अपने घर पहुंची तो उसने पाया कि उसका पालतू कुत्ता हस्की/शेफर्ड मिक्स ब्रीड 5 साल का जैक पूरी तरह से नशे में लड़खड़ा रहा था. दरअसल, उसने घर में रखी शराब पी ली थी. इसके बाद महिला ने तुरंत पॉयजन कंट्रोल को बुलाया.
शराब वो नशा है जिसे पीने के बाद न सिर्फ इंसान के पांव बल्कि जुबान भी लड़खड़ाने लगती है. कई बार लोगों को इसकी लत भी हो जाती है जिसका नतीजा खतरनाक होता है. लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को नशे में देखा है? दरअसल, हाल में मैरी नाम की एक महिला जब कहीं बाहर से लौटकर अपने घर आई तो अपने कुत्ते को देख हैरान रह गई.
घर पर नशे में लड़खड़ाता मिला
महिला का कुत्ता हस्की/शेफर्ड मिक्स ब्रीड 5 साल का जैक पूरी तरह से नशे में लड़खड़ा रहा था और उसके पंजे पर बेलीज आयरिश क्रीम की एक खाली बोतल थी. सीएनएन के अनुसार, वह कुत्ता यहीं नहीं रुका था - उसने नशे में वोदका की एक बोतल भी तोड़ दी थी और उसे काउंटर पर रख दिया. सारी शराब चट कर जाने के कारण जैक की हालत खराब थी. घटना के वीडियो न होता तो कोई इस बात पर विश्वास नहीं करता कि उसने लगभग एक घंटे पहले थोड़ी सी शराब पी और उसे अच्छा खासा नशा हो गया.
खाली कर दी शराब की पूरी बोतल
मैरी ने टिकटॉक पर घटना का वीडियो शेयर किया जिसमें उसने बेलीज की एक बोतल को हाथ में लिया हुआ है. वह बता रही है कि ये आधी से ज्यादा भरी हुई थी लेकिन अब खाली है. इसके बाद उन्होंने वोदका की बोतल दिखाई और बताया कि ये भी मेरे जाने से पहले भरी हुई थी. वीडियो में इसके बाद मैरी अपने कुत्ते को बुलाती है- 'जैक चलने की कोशिश करो, चलो.' लेकिन कुत्ता बुरी तरह नशे में लड़खड़ा रहा है और चल नहीं पा रहा. वो जमीन पर पैर नहीं जमा पाता और गिर जाता है. इसके बाद मैरी हंसते हुए कहती है- 'ये मजाक नहीं है, मेरे कुत्ते ने शराब पी ली है और मुझे समझ नहीं आ रहा कि अब क्या करूं.'
पहले पॉयजन कंट्रोल को बुलाया

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










