
पहले वीडियो में पिता पर संगीन इल्जाम, दूसरे में सफाई... कैसे सुलझेगी पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की डेथ मिस्ट्री?
AajTak
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत का मामला उलझता जा रहा है. पंचकूला में हत्या और साजिश की FIR दर्ज हुई है. मरने वाले बेटे ने एक वीडियो में अपने पिता-पत्नी पर अवैध संबंधों के आरोप लगाए थे. जानें इस कहानी में पूरा अपडेट.
पंचकूला में पंजाब के पूर्व डीजीपी का बेटा रहस्यमयी हालात में मृत पाया गया. पहले कहा गया, मौत ओवरडोज़ से हुई. लेकिन फिर सामने आया एक 16 मिनट का वीडियो, खुद मरने वाले बेटे ने अपने ही परिवार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. अब उसके पिता, जो कभी कानून के रखवाले हुआ करते थे, खुद शक के घेरे में आ गए. उसकी पत्नी, मां और बहन... सब पर हत्या की साजिश का इल्जाम है. लेकिन इसके बाद अकील का 3 मिनट का दूसरा वीडियो सामने आया. जिसने इस मामले को और उलझा दिया है. ये केस सियासत, रिश्ते और ताकत में उलझी एक हाई-प्रोफाइल मिस्ट्री बन गया है, जिसे पंचकूला पुलिस की एसआईटी सुलझाने में जुटी है.
पूर्व डीजीपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्जपंजाब के पूर्व डीजीपी (मानवाधिकार) मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी, पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना समेत परिवार के चार सदस्यों पर उनके बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है. यह एफआईआर पंचकूला के एमडीसी पुलिस स्टेशन में धारा 103 (1) 61 बीएनएस के तहत दर्ज की गई है. पुलिस ने यह कार्रवाई अकील के पड़ोसी शमशुद्दीन की शिकायत और मृतक द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो के आधार पर की है.
रहस्यमयी हालात में मिली थी अकील अख्तर की लाश दरअसल, 16 अक्टूबर 2025 की रात पंचकूला में अकील अख्तर अपने घर में मृत पाए गए थे. उनके परिवार ने दावा किया कि उनकी मौत नशीली दवाओं के ओवरडोज़ से हुई थी. लेकिन आसपास के लोगों और पड़ोसी शमशुद्दीन को यह मौत संदिग्ध लगी. शमशुद्दीन चौधरी ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि यह मौत सामान्य नहीं बल्कि एक साजिश के तहत की गई हत्या है.
सामने आया 16 मिनट का वीडियो अकील अख्तर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनका 27 अगस्त को पोस्ट किया गया एक 16 मिनट 11 सेकंड का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में अकील ने अपने पिता, मां, पत्नी और बहन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि उसके परिवार के लोग उनकी जान के पीछे पड़े हैं और वे उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसे केस की अहम कड़ी माना है.
पिता और पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप वीडियो में अकील ने सबसे चौंकाने वाला आरोप अपने पिता मोहम्मद मुस्तफा और अपनी पत्नी पर लगाया है. उसने कहा कि उसे डेढ़ साल पहले उनके बीच अवैध संबंधों की जानकारी मिली थी. अकील ने दावा किया कि साल 2018 में उसने दोनों को संदिग्ध अवस्था में देखा था. इस खुलासे के बाद परिवार में झगड़े बढ़ गए थे और उसके खिलाफ साजिशें रची जाने लगीं.
मां और बहन भी साजिश में शामिल अकील ने अपनी वीडियो रिकॉर्डिंग में कहा कि उसकी मां रजिया सुल्ताना और बहन भी पिता की साजिश में शामिल हैं. उन्होंने बताया कि परिवार ने उसके खिलाफ झूठे केस दर्ज कराने की कोशिश की और राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर उसे मानसिक रूप से तोड़ने की साजिश रची. उन्होंने दावा किया कि उन्हें बार-बार धमकाया गया और फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी दी गई.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









