
पहले लव मैरिज, फिर पड़ोसी से प्यार, पति को मारकर मनाली में हनीमून... मेरठ वाली कातिल मुस्कान की कहानी
AajTak
रात के अंधेरे में जब पूरा मोहल्ला गहरी नींद में सो रहा था, तब मेरठ के एक घर के अंदर खौफनाक साजिश अंजाम दी जा रही थी. एक पत्नी, जिसका प्यार कभी सात जन्मों का वादा करता था, अब पति की सांसें छीन रही थी और उसके साथ था नया आशिक. कैसे एक पत्नी ने पति के साथ गद्दारी की और कैसे पुलिस ने ड्रम में दफन इस कत्ल की कहानी को बाहर निकाला. आइए जानते हैं इस सनसनीखेज जुर्म की पूरी दास्तान...
मेरठ की मुस्कान ने सौरभ से प्यार किया, शादी की, लेकिन फिर उसी प्यार का गला घोंटने की साजिश भी रच डाली. घर के अंदर चाकू चले, खून बहा, शरीर के टुकड़े किए गए, प्लास्टिक के ड्रम में रख दिया और फिर उस पर सीमेंट डाल दिया, ताकि किसी को शक न हो. मुस्कान ने घर पर ताला लगाकर लोगों को बता दिया कि वह पति के साथ घूमने जा रही है. लेकिन जुर्म का राज ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सका. एक कबूलनामा और फिर पुलिस की दस्तक के साथ वह खौफनाक राज बाहर आ गया, जिसने पूरे मेरठ को हिलाकर रख दिया.
शुरुआत एक प्रेम कहानी से हुई थी…
साल 2015 में सौरभ और मुस्कान की मुलाकात हुई थी. प्यार हुआ और 2016 में दोनों ने शादी कर ली. दोनों की जिंदगी में खुशियां थीं, एक प्यारी-सी बेटी भी थी, जो इस वक्त दूसरी कक्षा में पढ़ रही है. सौरभ मर्चेंट नेवी में अफसर थे और लंबे समय तक समुद्र में रहने के कारण, मुस्कान अकेले मेरठ में बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थी.वक्त बदला और 2019 में मुस्कान के जीवन में साहिल की एंट्री हुई, जो उसी मोहल्ले में रहता था. शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती थी, लेकिन यह दोस्ती धीरे-धीरे खतरनाक मोहब्बत में बदल गई. साहिल अब मुस्कान की जिंदगी का हिस्सा बन चुका था, और सौरभ की गैरमौजूदगी में उनके घर का भी.
मौत का खेल और सीमेंट की कब्र
मुस्कान का जन्मदिन 25 फरवरी को था. वह इसे खास बनाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन इस बार एक और चीज तय थी. सौरभ की हत्या. सौरभ लंदन से मेरठ लौटा था, लेकिन उसे क्या पता था कि यह उसकी आखिरी यात्रा होगी. इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने के लिए मुस्कान और साहिल ने मिलकर योजना बनाई.
4 मार्च की रात जैसे ही सौरभ घर में सोने गया, मुस्कान ने इशारा किया और साहिल ने चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया.सौरभ पूरी ताकत से लड़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मोहब्बत में अंधी हो चुकी मुस्कान ने उसे बचाने की कोशिश तक नहीं की. वह बेबस देखता रहा कि कैसे उसकी पत्नी और उसका प्रेमी उसकी ही जान के दुश्मन बन चुके हैं. कुछ ही मिनटों में सौरभ की सांसें थम गईं.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







