
पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद से लेकर द्रौपदी मुर्मू तक! 74 साल में कितनी बदल गई देश के प्रेसिडेंट की ऑफिशियल कार
AajTak
Indian President Official Car: देश के राष्ट्रपति की कार अत्याधुनिक तकनीक और फीचर्स से लैस होती है. ये एक बख्तरबंद कार है जिस पर गोली-बारी या किसी तरह के बम धमाकों तक का असर नहीं होता है. देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद से लेकर द्रौपदी मुर्मू तक भारत के राष्ट्रपति के आधिकार कार में बहुत बदलाव देखने को मिला है.
18वीं लोकसभा का पहला सत्र जारी है और सभी नवनिर्वाचित सदस्य शपथ ले चुके हैं. आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए संसद पहुंची. जहां राष्ट्रपति का अभिभाषण हुआ और यहां पर उन्होनें अगले 5 सालों के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश किया. इस सभा को संबोधित करने के लिए द्रौपदी मुर्मू अपने आधिकारिक कार मर्सिडीज़-बेंज एस600 पुलमैन गार्ड से पहुंची थीं.
कैसी है राष्ट्रपति की कार:
भारत की पंद्रहवी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ऑफिशियल कार मर्सिडीज़-बेंज एस600 पुलमैन गार्ड बेहद ही ख़ास है. ये एक एक्सप्लोसिव रेजिस्टेंट व्हीकल है. जो 2010-लेवल और VR9-लेवल की सेफ्टी से लैस है. इस बख़्तरबंद लग्ज़री सैलून कार पर बड़े-बड़े बम धमाकों को झेलने की शक्ति है. रिपोर्ट् के अनुसार ये कार 15 किग्रा TNT और तकरीबन 2 मीटर की दूरी से AK-47 जैसे ऑटोमेटिक रॉयफल की गोलीबार को भी झेल सकता है. इतना ही नहीं इस कार के ग्लॉस इतने मजबूत है कि, 7.62x51 मिमी की गोली भी इसे भेद नहीं सकती है.
मिलते ये ख़ास फीचर्स:
मर्सिडीज़-बेंज द्वारा तैयार की गई राष्ट्रपति की इस कार को कई अत्याधुनिक तकनीक और फीचर्स से लैस किया गया है. बताया जाता है कि, ये कार टायर के फटने के बाद भी कई किलोमीटर तक का सफर कर सकती है. इसके अलावा इसमें सेल्फ-सीलिंग फ्यूल टैंक और फायर एक्सटिंग्विशर सिस्टम भी दिया गया है. कार की बॉडी मजबूत स्टील से बनी है, जो किसी अभेद किले से कम नहीं है.
खास नंबर प्लेट:

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












