
'पहले भी ऐसी घटनाएं हुईं, स्पीकर ही संज्ञान लेता है,' लोकसभा में सुरक्षा चूक पर ओम बिरला ने याद दिलाई पुरानी घटना
AajTak
संसद की सुरक्षा के उल्लंघन मामले में विपक्ष लगातार हमलावर है. सदन में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर विपक्ष ने सोमवार सुबह एक बार फिर जबरदस्त विरोध किया है. इस बीच, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. स्पीकर ओम बिरला ने जांच कमेटी बनाए जाने की जानकारी दी है.
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार की सुबह 11 बजे एक बार फिर शुरू हुई तो विपक्षी सांसदों ने सुरक्षा में चूक और सांसदों के निलंबन के मामले में जमकर हंगामा किया. स्पीकर ओम बिरला ने संसद में सुरक्षा चूक पर कहा कि जांच के लिए कमेटी बना दी गई है. मामले में तेजी से जांच की जा रही है. स्पीकर ने यह भी कहा कि इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं. तब तत्कालीन स्पीकर ने ही मामले को संज्ञान है. हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं.
विपक्ष दल के सदस्य इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग पर अड़े हैं. विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. स्पीकर ओम बिरला ने कहा, मैंने इस विषय पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया था. संसद की सुरक्षा व्यवस्था कैसे मजबूत की जा सके, उसके लिए सुझाव दिए गए थे. इन सुझाव पर अमल किया जाएगा. जांच के लिए कमेटी बनाई है. मामले में जांच शुरू हो गई है. सुरक्षा से संबंधित एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई है. संसद सुरक्षा बेहतर करने के लिए आपके सुझाव भी लिए जा रहे हैं. संसद की गरिमा का भी ध्यान रखा जाए. सार्थक और सकरात्मक चर्चाएं हों.
'हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा'
स्पीकर ने कहा कि ये राजनीति करने वाली घटना नहीं है. असहमति लोकतंत्र का हिस्सा. सांसदों का निलंबन इस घटना से ना जोड़ा जाए. संसद में हुई घटना दुर्भायपूर्ण है. हर समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा. सदन को चलाने में सहयोग करें. विपक्ष प्रश्नकाल चलने दे. लोकसभा में विपक्षी सांसद लगातार हंगामा करते रहे. सदन में तख्तियां लेकर आना उचित नहीं है.
'22 दिसंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र'
बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू हुआ था और यह 22 दिसंबर तक चलेगा. लोकसभा ने 14 दिसंबर को सभापति के निर्देश की अवहेलना करने और सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए 13 सदस्यों को संसद के शेष शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया था. इससे पहले 13 दिसंबर को संसद में घुसपैठ की घटना सामने आई थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










