
पहले बाउंसरों पर पिस्टल तान घुटनों पर बैठाया, फिर बदमाशों ने दिल्ली में क्लब के बाहर की ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO
AajTak
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक क्लब के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना को चार बदमाशों ने अंजाम दिया. उन्होंने पहले बाउंसरों को घुटनों पर बैठाया और फिर हवाई फायरिंग की. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
देश की राजधानी दिल्ली में हथियारों से लैश बदमाशों ने एक क्लब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की. बदमाशों ने पहले बाउंसरों को घुटनों पर बैठाया और फिर हवाई फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश कर रही है. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है.
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बीते 5 सितंबर को एक क्लब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पहले हथियारों से लैश चार बदमाश KAANCH नाम के क्लब में आते हैं और क्लब के बाहर तैनात एक महिला बाउंसर समेत तीन बाउंसरों को घुटनों पर बैठने के लिए धमकाते हैं. इसके बाद महिला बाउंसर के सिर पर पिस्टल रखकर दो पुरुष बाउंसरों को जमीन पर बैठाते हैं और फिर क्लब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं. हालांकि फायरिंग हवा में की गई थी इसलिए गोली किसी को नहीं लगी.
क्लब मालिक से रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग!
जानकारी के मुताबिक, इस फायरिंग का मकसद केवल क्लब मालिक को धमकाना और रंगदारी वसूल करना था. यह घटना बीते पांच सितंबर की है. गुरुवार देर रात कार सवार 4 शूटरों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. शूटरों ने क्लब पर एक दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई. मामला रंगदारी न देने को लेकर लग रहा है. फिलहाल पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. शूटरों की पहचान हो चुकी है और इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेड कर रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










