
पहले प्रियंका गांधी, फिर CM आतिशी पर बिगड़े बोल... रमेश बिधूड़ी के बयानों से गरमाई दिल्ली की सियासत
AajTak
दिल्ली में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला दिलचस्प होने वाला है. केजरीवाल के सामने अपनी सरकार फिर से बनवाने की चुनौती है तो वहीं बीजेपी 1998 से सत्ता से दूर होने का मलाल खत्म करना चाहती है. इसी बीच दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार के बाद कांग्रेस भी सत्ता सुख अपने दम पर नहीं ले सकी. यानी कहीं सत्ता बचाने की चुनौती है तो कहीं सत्ता में आने की बेचैनी है. ऐसे में बयानबाजी का दौर जारी है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहिणी की रैली में आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार से लेकर काम करने के तौर तरीके पर संगीन आरोप लगाए. पीएम के बयान पर सफाई देने के लिए केजरीवाल ने मोर्चा संभाला और अपनी सरकार की पीठ थपथपाई और बीजेपी-केंद्र पर पलटवार किया. इस बीच रमेश बिधूड़ी के बयानों की भी काफी चर्चा है, जिससे दिल्ली की सियासत गरमा गई है. रमेश बिधूड़ी रविवार को एक के बाद एक दो विवादास्पद बयान देकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के निशाने पर आ गए.
दिल्ली में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला दिलचस्प होने वाला है. केजरीवाल के सामने अपनी सरकार फिर से बनवाने की चुनौती है तो वहीं बीजेपी 1998 से सत्ता से दूर होने का मलाल खत्म करना चाहती है. इसी बीच दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार के बाद कांग्रेस भी सत्ता सुख अपने दम पर नहीं ले सकी. यानी कहीं सत्ता बचाने की चुनौती है तो कहीं सत्ता में आने की बेचैनी है. ऐसे में बयानबाजी का दौर जारी है. और इसी क्रम में बीजेपी के पूर्व सांसद और कालकाजी से उम्मीदवार बिधूड़ी ने पहले प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया. फिर उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर भी अपमानजनक टिप्पणी कर दी.
दरअसल, रमेश विधूड़ी अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. चाहे संसद में पूर्व बसपा सांसद दानिश अली को अपमानजनक शब्द कहना हो या फिर अब कांग्रेस सांसद प्रियंका और सीएम आतिशी के खिलाफ विवादस्पद बयान.
प्रियंका गांधी पर दिया विवादित बयान
कालकाजी इलाके में बीजेपी के एक कार्यक्रम में दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं, "कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे". वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी तक ने बीजेपी नेता की आलोचना की और इसे महिलाओं का अपमान बताया. इसके बाद बिधूड़ी बैकफुट पर आए और अपने बयान के लिए उन्होंने माफी मांगी.
यह भी पढ़ें: 'आतिशी ने तो अपना बाप बदल लिया', एक ही दिन में दूसरी बार बिगड़े रमेश बिधूड़ी के बोल

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










