
पहले पाकिस्तानी हमले पर गांधी का रुख देख जब माउंटबेटन बोले थे- आप चर्चिल लग रहे! एमजे अकबर ने सुनाया किस्सा
AajTak
एमजे अकबर ने इस दौरान महात्मा गांधी का ज्रिक करते हुए कहा कि गांधी जी के बारे में कई तरह की गलतफहमियां हैं. वे निश्चित तौर पर पिछले दो हजार सालों में अहिंसा के सबसे बड़े दूत थे. लेकिन वह 22 अक्टूबर 1947 को जीवित थे, जब आधुनिक आतंकवाद के इतिहास की शुरुआत हुई और पाकिस्तान ने कश्मीर पर कब्जा करने के लिए पांच हजार आतंकियों को सीमापार भेजा.
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता किसी से छिपी नहीं है. भारत के प्रतिनिधिमंडल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी साझा कर रहे हैं. इस दिशा में बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद की अगुवाई में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल लंदन में हैं, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने आतंकवाद पर पाकिस्तान की पोल खोल दी है.
लंदन में एमजे अकबर ने कहा कि पाकिस्तान का इतिहास उठाकर देख लीजिए, इसका जन्म हिंसा में हुआ था. यह किसी लोकप्रिय आंदोलन के जरिए अस्तित्व में नहीं आया. इसका जन्म 1946 के कलकत्ता हत्याकांड के बाद पैदा हुआ और 1971 में ढाका हत्याकांड के बाद इसकी मौत हो गई. पाकिस्तान ने इसके बावजूद अपनी हिंसा की नीति से पीछे नहीं हटा है, क्योंकि शासक वर्ग और उसके एलीट क्लास के लिए यह जेनेटिक हो गया है.
बता दें कि 1946 में हुए कलकत्ता हत्याकांड को The Great Calcutta Killing कहा जाता है. भारतीय इतिहास में एक बेहद हिंसक घटना थी. यह घटना कलकत्ता में अगस्त 1946 में हुई थी, जिसके कारण बड़े स्तर पर सांप्रदायिक दंगे हुए थे.
लंदन में सुनाया महात्मा गांधी से जुड़ा किस्सा
एमजे अकबर ने इस दौरान महात्मा गांधी का ज्रिक करते हुए कहा कि गांधी जी के बारे में कई तरह की गलतफहमियां हैं. वे निश्चित तौर पर पिछले दो हजार सालों में अहिंसा के सबसे बड़े दूत थे. लेकिन वह 22 अक्टूबर 1947 को जीवित थे, जब आधुनिक आतंकवाद के इतिहास की शुरुआत हुई और पाकिस्तान ने कश्मीर पर कब्जा करने के लिए पांच हजार आतंकियों को सीमापार भेजा.
उन्होंने कहा कि ये याद रखने की जरूरत है कि 22 अक्टूबर 1947 को गांधी जी हमारे बीच ही थे. लेकिन इस घटना के ठीक सात दिन बाद 29 अक्टूबर को वे लार्ड माउंटबेटन से मिलने गए. माउंटबेटन पाकिस्तान के हमले के बाद गांधी जी के रुख को देखकर हैरान रह गए थे, उन्होंने कहा था कि अहिंसा का यह आदमी आज चर्चिल की तरह लग रहा है, जिस पर गांधी जी ने उनसे कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ हम अहिंसा का रुख नहीं दिखाना चाहते. देश को इसके खिलाफ एक साथ खड़ा होना चाहिए, भारतीय सेना और हर सैनिक लड़ेगा. कोई भी भारतीय सैनिक पीछे नहीं हटेगा, वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान दे देंगे.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









