
पहले तेज प्रताप से भिड़ीं और अब तेजस्वी के सर्कल से टूटीं... लालू परिवार की 'फाइटर बेटी' क्यों हुई बागी?
AajTak
बिहार चुनाव के नतीजे आ गए हैं और लालू फैमिली में खलबली मची है. शनिवार को RJD प्रमुख लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने यह फैसला ऐसे वक्त लिया, जब बिहार चुनाव में आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को करारी हार मिली है. नतीजे के एक दिन बाद ही रोहिणी ने संजय यादव, रमीज और तेजस्वी यादव पर परिवार से अलग होने की साजिश रचने का आरोप लगाया.
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अक्सर चर्चा में रहती हैं. कभी सारण में उम्मीदवारी को लेकर तो कभी अपनी बेबाक और परिवार के समर्थन में खुलकर मोर्चा संभालने के लिए. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक... उन्होंने कई बार ऐसा कहा जो RJD के बड़े चेहरे भी खुलकर नहीं कहते. लेकिन वही रोहिणी ने 15 नवंबर को अचानक परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है. सवाल ये है- क्या ये सब अचानक हुआ या इसकी शुरुआत बहुत पहले ही हो चुकी थी?
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में RJD को करारी हार झेलनी पड़ी है. पार्टी को मात्र 25 सीटें मिलीं और इसके 1 दिन बाद ही लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सियासी ही नहीं, पारिवारिक मोर्चे पर भी हलचल मचाने वाला बयान दे दिया है.
रोहिणी ने क्या कहा है?
रोहिणी ने 15 नवंबर को अपने X अकाउंट पर एक चौंकाने वाला पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, मैं राजनीति छोड़ रही हूं और मैं अपने परिवार का नाता तोड़ रही हूं. यह वही बात है जो संजय यादव और रमीज ने मुझसे कही है, और मैं सारी जिम्मेदारी खुद ले रही हूं. मीडिया से बात करते हुए रोहिणी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव के भरोसेमंद सर्कल खासकर संजय यादव और रमीज़ (रमीज़ अलम) ने उन्हें यह कदम उठाने को कहा. रोहिणी का दावा है कि जब उन्होंने पार्टी की हार और अंदरूनी फैसलों पर सवाल उठाए तो उन्हें 'घर से बाहर निकाल दिया गया', गालियां दी गईं और उनका अपमान किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि मैं जिम्मेदारी ले रही हूं- यानी वह हार का दोष अपने ऊपर ले रही हैं.
पहले जानिए रोहिणी आचार्य कौन हैं?
रोहिणी आचार्य, लालू यादव के नौ बच्चों में से एक हैं. रोहिणी उनकी दूसरे नंबर की संतान हैं. जन्म साल 1979 में पटना में हुआ और मेडिकल पढ़ाई की है. एमबीबीएस किया है. पेशे से डॉक्टर हैं. साल 2003 में रोहिणी ने समरेश सिंह से शादी की, जो आईटी-क्षेत्र में काम करते हैं और सिंगापुर में रहते हैं. 2022 में पिता लालू यादव को किडनी डोनेट कर रोहिणी सुर्खियों में आईं. अक्सर सोशल मीडिया पर RJD का डिजिटल मोर्चा संभालने वाली आवाज के रूप में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई. चुनावों के दौरान RJD समर्थकों में सबसे सक्रिय चेहरा भी रहीं. रोहिणी के बारे में यह भी कहा जाने लगा था कि जब परिवार पर राजनीतिक हमला होगा तो वो सबसे आगे मोर्चा संभाले खड़ी दिखेंगी. रोहिणी ने 2024 का लोकसभा चुनाव बिहार के सारण क्षेत्र से लड़ा था, लेकिन बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी से काफी अंतर से हार गईं थीं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







