
पहले जैक मा, फिर विदेश मंत्री... चीन में अचानक VIPs के गायब होने का आखिर रहस्य क्या है?
AajTak
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी माने जाने वाले जिन गांग करीब एक महीने से गायब चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें विदेश मंत्री के पद से हटा दिया गया है. ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई नेता या कारोबारी चीन में अचानक गायब हुआ है, इससे पहले जैक मा, बाओ फैन समेत कई अरबपति गायब हो चुके हैं.
चीन की सरकार में जाना-पहचाना चेहरा और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी माने जाने वाले किन गैंग करीब एक महीने से गायब चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें विदेश मंत्री के पद से हटा दिया गया है. जिनपिंग ने पिछले साल दिसंबर में ही उन्हें विदेश मंत्री नियुक्त किया था और एक महीने पहले ही वह अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से बीजिंग में मिले थे, जिसमें दोनों नेताओं ने राजनयिक रिश्तों को बहाल करने पर रजामंदी जताई थी.
करीब एक महीने पहले किन गैंग को इंडोनेशिया में एक मीटिंग में शामिल होना था, लेकिन वो वहां नहीं पहुंचे. उनके बारे में सेहत खराब होने का हवाला दिया गया. हालांकि इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई थी. इसके अलावा उनकी एक मीटिंग यूरोपियन यूनियन के विदेशी मामलों के चीफ जोसेफ बोरेल से होनी थी, लेकिन बिना बताए इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई. गैंग को आखिरी बार 25 जून को देखा गया, उसके बाद वह सार्वजनिक रूप से दिखाई ही नहीं दिए. जब वह करीब चार हफ्ते तक नहीं लौटे तो ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें किसी तरह की सजा दी जा रही है.
ये भी पढ़ें- Jack Ma: चीन लौटे बिजनेस टायकून जैक मा... अलीबाबा के फाउंडर की एक साल बाद घर वापसी
जैक मा भी अचानक हुए थे गायब इससे पहले चीनी कारोबारी और अली बाबा के फाउंडर जैक मा भी इसी तरह गायब हो गए थे. उन्हें बीते तीन साल में सार्वजनिक जगहों पर बहुत कम देखा गया. चीन की फाइनेंशियल रेगुलेटर्स के नीतियों की आलोचना के बाद वह गायब हो गए थे. चीन में टेक इंटरप्रोन्यर्स पर एक्शन के बीच जैक मा सबसे हाई प्रोफाइल अरबपति थे. साउथ चाइन मॉर्निंग पोस्ट की मानें तो वह करीब एक साल देश से बाहर बिताने के बाद लौटकर आए हैं.
ये भी पढ़ें- पहले जैक मा और अब ये... चीन में कहां लापता होते जा रहे हैं अरबपति?
अलीबाबा के स्वामित्व वाले अखबार ने कहा कि वह हांगकांग में कुछ समय बिताकर आए थे, जहां उन्होंने दोस्तों से मुलाकात की. जैक मा फार्मिंग टेक के बारे में जानने के लिए कई देशों की यात्रा पर हैं. हालांकि उसने यह नहीं बताया कि कई सालों से सार्वजनिक मंचों से गायब क्यों थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








