
पहले घर में की चोरी फिर 8 साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश, CCTV में नजर आए आरोपी
AajTak
जब चोर घर में दाखिल हुए तो उस वक्त बच्ची वॉशरूम गई थी. चोर की नजर उस पर पड़ गई. वह बच्ची को वॉशरूम से घसीटता हुआ बाहर लाया. उसके हाथ, पैर और मुंह बांध दिया और बालकनी में बिठा दिया. घर के हॉल, बेडरूम का तलाशी की. चोर को घर के मंदिर के गल्ले में रखा आठ तोला का मंगलसूत्र और नकदी मिल गई.
महाराष्ट्र के डोंबिवली में चौकाने वाली घटना सामने आई है. दो युवक चोरी की नियत से एक घर में दाखिल हुए. घर में मौजूद आठ साल की बच्ची को हाथ, पैर और मुंह बांधकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने बच्ची को साथ ले जाने की कोशिश भी की. घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे. चोरी को घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है.
दरअसल, घटना डोंबिवली पूर्व के नांदीवली टेकड़ी इलाके की है. बताया गया कि डॉक्टर के चोरी की घटना हुई. डॉक्टर अपने क्लिनिक गया हुआ था. वहीं, उसकी पत्नी पड़ोसी के घर किसी काम से गई हुई थी. डॉक्टर की 8 साल की बेटी घर में अकेली थी. इसी दौरान दो युवक डॉक्टर के घर पर पहुंचे. एक घर में दाखिल हुई और दूसरा घर के बाहर पहरा देने के लिए रुक गया.
बच्ची के हाथ-पैर बांधे, की चोरी
जब चोर घर में दाखिल हुए तो उस वक्त बच्ची वॉशरूम गई थी. चोर की नजर उस पर पड़ गई. वह बच्ची को वॉशरूम से घसीटता हुआ बाहर लाया. उसके हाथ, पैर और मुंह बांध दिया और बालकनी में बिठा दिया. घर के हॉल, बेडरूम का तलाशी की. चोर को घर के मंदिर के गल्ले में रखा आठ तोला का मंगलसूत्र और नकदी मिल गई.
बच्ची को साथ ले जाने की कोशिश
चोर ने अपने साथी को भी अंदर बुला लिया. इसके बाद दोनों चोरी किए सामान के साथ-साथ बच्ची को भी साथ ले जाने लगे. मगर, बच्ची ने खुद को बचाने के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया. चोर उसे घर में ही छोड़कर भाग गए. जब मां घर पहुंची तब बच्ची ने सारी बात उसे बताई.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










