
'पहले की सरकारें आतंकियों को च्यवनप्राश खिलाती थीं', PFI बैन पर बोलीं साध्वी प्राची
AajTak
साध्वी प्राची ने पीएफआई पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ दुश्मन देश को दहलाने का काम कर रहे हैं. लेकिन सरकार के द्वारा दुश्मनों की नाक में नकेल डालने का काम किया गया है. साध्वी ने कहा कि पीएफआई के लोग देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और युवाओं को गुमराह कर ट्रेनिंग दे रहे थे.
यूपी में अलीगढ़ के नूरपुर स्थित मंदिर में साध्वी प्राची हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के लिए पहुंचीं. यहां उन्होंने PFI पर बैन के सवाल पर कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजीत डोभाल ही ये काम कर सकते हैं. पीएफआई पर 10 साल पहले बैन लग जाना चाहिए था, लेकिन पिछली सरकारें आतंकियों को च्यवनप्राश खिला रही थीं.
देश को दहलाने का काम कर रहे हैं दुश्मन साध्वी प्राची ने पीएफआई पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ दुश्मन देश को दहलाने का काम कर रहे हैं. लेकिन सरकार के द्वारा दुश्मनों की नाक में नकेल डालने का काम किया गया है. साध्वी ने कहा कि पीएफआई के लोग देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और युवाओं को गुमराह कर ट्रेनिंग दे रहे थे. यही कारण है कि पीएफआई पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है.
हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत इसके साथ ही साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदू अपने बच्चों को अखाड़े में भेजें, तभी दुश्मन नेस्तनाबूद होगा. हिंदुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है. इसके साथ ही साध्वी प्राची ने कहा कि अपने घर में भगत सिंह को पैदा करना होगा.
इंसान को मारने के लिए जारी करते हैं फतवे भाजपा नेता रूबी आसिफ अली पर फतवे जारी करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग फतवे जारी करते हैं, वे केवल मारने की धमकी दे सकते हैं. किसी को जीवन नहीं दे सकते. फतवे जारी करने वालों की मानसिकता बन चुकी है. ये इंसान को मारने के लिए फतवे जारी करते हैं. किसी को जीवनदान देना इनके बस की बात नहीं है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










