
पहले कागजों में बसाया फर्जी गांव, फिर कराया विकास... अफसरों ने हड़पे 45 लाख, हैरान कर देगी ये कहानी!
AajTak
पंजाब के फिरोजपुर में सरकारी राशि को हड़पने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ अधिकारियों ने लाखों हड़पने के लिए एक फर्जी गांव कागजों में बसा दिया. इसके बाद गांव के विकास कार्यों के नाम पर केंद्र सरकार से 45 लाख रुपए की राशि हड़प ली. इस मामले का खुलासा पांच साल बाद आरटीआई के जरिए हुआ है.
पंजाब के फिरोजपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सरकारी अधिकारियों ने लाखों हड़पने के चक्कर में कागजों में एक फर्जी गांव बसा दिया, जिसके नाम पर केंद्र सरकार से 45 लाख की राशि ली गई. इसके बाद विकास कार्य कागजों में ही करा दिए. इस मामले का खुलासा सालों बाद आरटीआई के जरिए हुआ. जिला प्रशासन ने इस पूरे घोटाले की जांच के आदेश दिए हैं.
जानकारी के अनुसार, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर फिरोजपुर के सरहद पर स्थित गांव 'नई गट्टी राजो के' के नाम पर एक फर्जी गांव 'न्यू गट्टी राजो के' कागजों में बसा दिया. इसके बाद इस फर्जी गांव के विकास कार्य कागजों में ही शुरू कर दिए गए और केंद्र सरकार से आई 45 लाख रुपए की राशि हड़प ली गई. यह मामला करीब पांच साल पहले का है, जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी.
एक व्यक्ति को इस घोटाले की भनक लगी तो उसने साल 2019 में आरटीआई डालकर संबंधित विभाग से जानकारी मांगी. इस पर उसे जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं. बावजूद इसके उस व्यक्ति ने हार नहीं मानी. अब इतने सालों बाद जब आरटीआई के जरिए जानकारी मिली तो सामने आया कि उस समय के बड़े अधिकारी और कर्मचारी कागजों में ही गांव बसाते रहे और कागजों में ही विकास कार्य करते रहे. इस दौरान केंद्र सरकार से आई करीब 45 लाख रुपए की राशि हड़प ली गई.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 'गुप्ता ब्रदर्स' की गिरफ्तारी से हरकत में दक्षिण अफ्रीका की एजेंसियां, अरबों के गबन का है आरोप
इस घोटाले के बारे में जानकारी देते हुए ब्लॉक समिति के सदस्य गुरदेव सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने लाखों की गड़बड़ी करने के लिए एक फर्जी गांव बना दिया और उसके विकास के नाम पर लाखों की राशि का घोटाला करके कागजों को दफ्तर की फाइलों में दबा दिया. सालों बाद अब सच्चाई सबके सामने है.
इस पूरे मामले के खुलासे के बाद एडीसी डेवलपमेंट लखविंदर सिंह रंधावा ने कहा कि इस मामले को लेकर जांच की जा रही है. जो भी अधिकारी या कर्मचारी इस गड़बड़ी में शामिल होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, गांव के लोगों ने कहा कि फिरोजपुर में 'नई गट्टी राजो के' गांव तो है, लेकिन 'न्यू गट्टी' नाम का कोई गांव नहीं है और न ही उस समय उस गांव में किसी प्रकार का विकास कार्य हुआ.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








