
पहले ऑनलाइन अश्लील चैट, फिर वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग... पति-पत्नी की करतूत सुन दंग रह जाएंगे!
AajTak
हैदराबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां आर्थिक तंगी से परेशान एक दंपत्ति ने ऐसा कदम उठा, जिसके बारे में जानकर पुलिस भी दंग है. पैसे कमाने के लालच दोनों को अपराधी बन दिया. दोनों इस वक्त सलाखों के पीछे हैं. दरअसल, अंबरपेट इलाके के मल्लिकार्जुन नगर में रहने वाले पति-पत्नी ने पैसों के लिए लाइव सेक्स चैट करते थे.
हैदराबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां आर्थिक तंगी से परेशान एक दंपत्ति ने ऐसा कदम उठा, जिसके बारे में जानकर पुलिस भी दंग है. पैसे कमाने के लालच ने दोनों को अपराधी बन दिया. दोनों इस वक्त सलाखों के पीछे हैं. दरअसल, अंबरपेट इलाके के मल्लिकार्जुन नगर में रहने वाले पति-पत्नी ने पैसों के लिए लाइव सेक्स चैट करते थे.
इसके बदले लोगों से प्रति पांच मिनट एक से दो हजार रुपए वसूलते थे. लेकिन उनकी लालच इतनी बढ़ती गई, दोनों वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने लगे.
आरोपियों की पहचान नरेश और पल्लवी के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को रंगे हाथों पकड़ा लिया है. उनके घर से हाई डेफिनिशन कैमरे, रिकॉर्डिंग डिवाइस और लाइव स्ट्रीमिंग के कई उपकरण जब्त किए गए हैं. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्हें पैसों की बहुत जरूरत थी. नरेश ऑटो चलाता था लेकिन लंबे समय से बीमार था.
उसकी कमाई से घर चलाना मुश्किल हो गया था. वहीं, उनकी दोनों बेटियां होनहार छात्राएं हैं. एक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है, दूसरी ने 12वीं में 99 फीसदी नंबर हासिल किए हैं.
कॉलेज की फीस और दवाइयों के खर्चे के लिए उन्होंने ये काम शुरू किया. उन्हें लगा कि मोबाइल ऐप पर ऐसी चीजों से पैसे जल्दी आ सकते हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी लाइव वीडियो के लिए दो हजार रुपए तक लेते थे. उनके द्वारा रिकॉर्ड की गई क्लिप 500 रुपए में बेची जाती थी. ऐप पर ज्यादातर ग्राहक युवा थे. दोनों आरोपी पहचान छुपाने के लिए मास्क पहनते थे.
पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. नरेश और पल्लवी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








