
पहले एयर स्ट्राइक, 12 अफगानियों की मौत, फिर पाकिस्तान में घुसकर तालिबान का हमला, 12 घंटे में क्या क्या हुआ?
AajTak
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की लड़ाई एक बार फिर से नाजुक दौर में पहुंच चुकी है. आज तड़के पाकिस्तानियों के हमले में 12 अफगानी मारे गए और 100 से ज्यादा जख्मी हो गए. इस बीच अफगान तालिबान ने चमन गेट को ही उड़ा दिया है और कई पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है.
पाकिस्तान और तालिबान के बीच आज सुबह बॉर्डर पर भीषण जंग हुई है. इस हमले में कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है. तालिबान ने दावा किया है कि अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. तालिबान के अनुसार पाकिस्तान की प्रमुख चौकियों और ठिकानों पर तालिबानी लड़ाकों ने कब्जा कर लिया है. अफगानिस्तान ने पाकिस्तानियों के हथियार और टैंक जब्त कर लिए हैं. तालिबान का दावा है कि अफगानी बलों ने पाकिस्तानियों के कई चौकियों को नष्ट कर दिया है. तालिबान का कहना है कि पाकिस्तान ने हमले के लिए एयरबोर्न हथियारों का भी इस्तेमाल किया है.
हालांकि पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान को भी काफी नुकसान पहुंचा है. अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे की कार्रवाई में 12 अफगानी नागरिक मारे गए हैं और 100 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं.
जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, "दुर्भाग्य से आज सुबह तड़के पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान पर तोपखाने और हथियारों से एक और हमला किया. ये हमला ख़ास तौर पर कंधार के स्पिन बोल्डक जिले को निशाना बनाकर किया गया था.
दुख की बात है कि इस हमले में 12 नागरिक शहीद हो गए और 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गए.
जवाब में अफ़ग़ान सेना को जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा. इसके परिणामस्वरूप कई पाकिस्तानी हमलावरों का सफ़ाया हो गया, उनकी चौकियों और ठिकानों पर कब्जा कर लिया गया, हथियार और टैंक ज़ब्त कर लिए गए, और उनके सैन्य ढांचे का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया.
جوابی کارروائی میں متعدد پاکستانی جارح فوجی ہلاک ہوئے، ان کی چوکیاں اور مراکز قبضے میں لیے گئے، اسلحہ اور ٹینک افغان فورسز کے ہاتھ لگے، اور ان کے زیادہ تر فوجی تنصیبات تباہ کر دی گئیں۔ تاہم مجاہدین بلند حوصلے کے ساتھ اپنے وطن، حریم اور عوام کے دفاع کے لیے تیار ہیں۔ pic.twitter.com/YNSqPoSwGG

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









