
पहली बार ठंड में सबसे ज्यादा रही गर्मी... दिल्ली समेत भारत के इन शहरों में हर साल कैसे बढ़ रहा तापमान
AajTak
जनवरी 2025 ने 1,20,000 वर्षों में सबसे उच्चतम वार्षिक न्यूनतम वैश्विक सतह तापमान दर्ज किया. भारत में इस बार ज्यादा गर्मी महसूस हुई, जहां जनवरी 2025 का औसत तापमान 19.02°C रहा, जो 1991-2020 के औसत से लगभग 0.1°C अधिक था. दिल्ली का जनवरी 2025 का तापमान औसतन 13.62°C था, जो 1991-2020 के औसत से 0.35°C अधिक था.
राजधानी दिल्ली में इस बार ठंड का ज्यादा एहसास नहीं हुआ. इस साल जनवरी का तापमान सामान्य से ज्यादा गर्म था और फरवरी में तो बिल्कुल सर्दी महसूस ही नहीं हुई. दशकों के क्लाइमेट डेटा से यह स्पष्ट होता है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में तापमान लगातार बढ़ रहा है.
जनवरी 2025 ने 1,20,000 वर्षों में सबसे उच्चतम वार्षिक न्यूनतम वैश्विक सतह तापमान दर्ज किया. भारत में इस बार ज्यादा गर्मी महसूस हुई, जहां जनवरी 2025 का औसत तापमान 19.02°C रहा, जो 1991-2020 के औसत से लगभग 0.1°C अधिक था. दिल्ली का जनवरी 2025 का तापमान औसतन 13.62°C था, जो 1991-2020 के औसत से 0.35°C अधिक था. अन्य प्रमुख भारतीय शहरों - चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में भी ज्यादा गप्मी देखी गई.
IMD ने की ये भविष्यवाणी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि मार्च 2025 इस साल का सबसे गर्म महीना हो सकता है. दशकों के तापमान रुझानों से यह स्पष्ट होता है कि भारतीय शहरों में लगातार गर्मी बढ़ रही है, हालांकि हर शहर में इसका प्रभाव अलग-अलग है. फरवरी 2025 पिछले 125 सालों में भारत का सबसे गर्म महीना रहा.
जानें क्यों है ये चिंताजनक
एक नई रिसर्च के अनुसार, तापमाम के 2°C तक बढ़ने पर छह प्रतिशत भूमि इतनी गर्म हो जाएगी कि वह रहने योग्य नहीं रहेगी, और बुजुर्गों के लिए तो यह और भी बड़ा खतरा बनेगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










