
पहली बार खोला गया 114 साल पुराना मेडिकल स्टोर, अंदर क्या क्या मिला?
AajTak
Historical Discovery: साल 1909 से बंद एक मेडिकल स्टोर को पहली बार खोला गया है. अंदर जो चीजें मिली हैं, उन्हें देखने के लिए लोग दूर दूर से यहां आ रहे हैं.
इतिहास से जुड़ी कुछ चीजें वर्तमान की धूल से मिलते ही बदल जाती हैं. फिर इनमें वो बात नहीं रहती, जो पहले हुआ करती थी. मगर अब एक ऐसी जगह मिली है, जो 114 साल पुरानी है. इसे कभी किसी ने इसके बाद से न तो बदला है, न ही देखा है. हम यहां एक मेडिकल स्टोर की बात कर रहे हैं. जो 1880 में खोला गया और 1909 तक चला. इसे ब्रिटेन में विलियम व्हाइट नामक शख्स चलाते थे. उनकी मौत के बाद ये बंद हो गया. अब यहां का ताला खोला गया है. जहां से हैरान करने वाली चीजें मिली हैं.
मेट्रो यूके की रिपोर्ट के अनुसार, इस मेडिकल स्टोर की खोज वैसे 80 साल पहले हुई थी. विलियम व्हाइट की पोती ने 1987 में इस बारे में लोगों को बताया था. अब इसे लोगों को दिखाने के लिए खोला गया है. यहां लिक्विड मेडिसिन से भरे जार, नापतोल करने वाला स्केल, धूल से भरा पुराना टाइप राइटर और दूसरा सामान मिला है. जब विलियम व्हाइट की मौत के बाद उनका घर बेचा जा रहा था, तब जाकर इस अज्ञात कमरे का पता चला. इससे पहले दशकों तक ये लोगों की नजर में नहीं आया. व्हाइट की मौत के बाद उनके बेटे चार्ल्स ने इस स्टोर को बंद कर दिया था. इसे देखकर ऐसा लगता है मानो वक्त के साथ ये जगह थम गई हो.
एक संस्था को जब इस बारे में पता चला तो उसने इसे संभालने की जिम्मेदारी ली. यहां के सामान की चार्टिंग की गई. उसका कहना है कि उसने सभी सामान को पहले की तरह ही रखा है, जैसा वो मिला था.
एक प्रवक्ता का कहना है, 'स्टोर में मिले सामान की जांच के बाद पता चला कि विलियम व्हाइट एक केमिस्ट थे. वो ग्रोसरी का सामान भी रखते थे, जैसे चाय, तंबाकू और वाइन.' हालांकि इस सामान को अब खतरनाक भी माना जा रहा है. क्योंकि उस वक्त बोतलों में बंद केमिकल आज के वक्त में जानलेवा हो सकते हैं. दुकान में कुछ जड़ीबूटियां भी मिली हैं. हालांकि लोग इस दुकान को देखने के लिए जरूर आ रहे हैं.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










